DGP पिता की विदाई परेड की कमांड संभालेंगी DCP सोनाक्षी सक्सेना

Raj Singh | Nov 20, 2024, 08:41 IST
dgp_mp
मध्य प्रदेश के डीजीपी सुधीर सक्सेना रिटायर होने वाले हैं। इस संबंध में उनके लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जो 30 नवंबर को होगा। इस विदाई समारोह में उनकी बेटी विदाई परेड देंगी।

मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी सुधीर सक्सेना करीब 32 महीने की सेवा के बाद 30 नवंबर को रिटायर हो जाएंगे। उनकी सेवानिवृत्ति पर एक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जो भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। जहां उन्हें विदाई परेड में सलामी दी जाएगी। इस परेड की सबसे खास बात यह होगी कि डीजीपी की विदाई परेड में परेड कमांडर की जिम्मेदारी उनकी बेटी सोनाक्षी सक्सेना संभालेंगी।



डीजीपी को दिया जाएगा सम्मान

जानकारी के लिए बता दें कि परेड से पहले डीजीपी लाल परेड परिसर में बने शहीद स्मारक पर जाते हैं और मृतक पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देते हैं। इसके बाद कमांडर परेड का संचालन करते हैं। परेड के बाद सभी पुलिस अधिकारी डीजीपी की गाड़ी को अपने हाथों से खींचते हैं और ग्राउंड से बाहर लाते हैं। ऐसा करके डीजीपी को सम्मान दिया जाता है।



नक्सलियों पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी! जानें क्या बोले DGP सक्सेना



30 नवंबर शाम 4 बजे होगा कार्यक्रम

MP का नया DGP अगले सप्ताह होगा तय, इन तीन नामों पर फोकस



इन पदों पर रहकर दे चुके हैं अपनी सेवाएं

सुधीर कुमार सक्सेना, मध्य प्रदेश पुलिस के 31वें पुलिस महानिदेशक (DGP) हैं। वे 1987 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी हैं। डीजीपी नियुक्त होने से पहले, वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कैबिनेट सचिवालय में सुरक्षा सचिव के पद पर तैनात थे। सक्सेना का प्रशासनिक अनुभव काफी लंबा है, जिसमें सीबीआई के डीआईजी, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के अधिकारी, और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विशेष कार्याधिकारी (OSD) जैसे पद शामिल हैं। उन्हें ग्वालियर, रायगढ़, छिंदवाड़ा, और जबलपुर के पुलिस अधीक्षक यानी एसपी के रूप में भी सेवा करने का अनुभव है।



इसके अलावा वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनवरी 2022 में पंजाब दौरे के दौरान हुई सुरक्षा चूक की जांच समिति के प्रमुख थे। उनकी नियुक्ति उनके वरिष्ठता और कार्यकुशलता के आधार पर की गई थी। तब वो काफी चर्चा में आए थे। अपने प्रशासनिक कार्यकाल में सुधीर सक्सेना ने कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं लेकिन अब वो रिटायर हो रहे हैं।



FAQ

  1. डीजीपी की विदाई परेड की खास बात क्या होगी?
    डीजीपी की विदाई परेड में परेड कमांडर की जिम्मेदारी उनकी बेटी सोनाक्षी सक्सेना निभाएंगी, जो फिलहाल भोपाल में डीसीपी इंटेलिजेंस हैं।
  2. डीजीपी की विदाई परेड का कार्यक्रम कब होगा?
    डीजीपी सुधीर सक्सेना की विदाई परेड 30 नवंबर को शाम 4 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगी।
  3. सुधीर सक्सेना ने किस-किस पद पर अपनी सेवाएं दी हैं?
    सुधीर सक्सेना ने सीबीआई में डीआईजी, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में अधिकारी, और मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे की सुरक्षा चूक की जांच समिति के प्रमुख भी थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • मप्र के डीजीपी सुधीर सक्सेना
  • डीजीपी सुधीर सक्सेना
  • सुधीर सक्सेना बेटी सोनाक्षी सक्सेना
  • हिंदी न्यूज
  • DGP सुधीर सक्सेना