भाई की हत्या कर शव नदी में फेंका, अंगूठी देखकर बीवी ने पहचाना तो कब्र से वापस निकाला

Abhilasha Saksena Chakraborty | May 15, 2025, 16:31 IST
Man killed brother in Dhar
मध्‍य प्रदेश के धार ज़िले के मनावर में एक आदमी ने अपने छोटे भाई को हनीट्रैप में फंसाने के बाद उसकी हत्या कर दी। मृतक की पत्नी और बच्चों को आरोपियों से लगातार धमकी मिल रही है।

MP News:मध्यप्रदेश के धार ज़िले में एक घटना ने सबको चौंका दिया। एक शख्स ने भाई को हनीट्रैप में फंसाने के बाद ढाई लाख रुपए की सुपारी देकर उसको मरवा दिया। बचने के लिए उसने भाई का शव नदी में बहा दिया।

कैसे पता चला

पत्नी ने सुरक्षा की मांग की

घटना में शामिल तीन फरार आरोपियों के खतरे को देखते हुए मृतक गलसिंह मंडलोई की पत्नी संगीताबाई मंडलोई ने अपने बच्चों के साथ घर छोड़कर अपनी माता-पिता के घर शरण ले ली है। गलसिंह मंडलोई के दो बेटे और एक बेटी हैं, जो इस मुश्किल घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं। परन्तु, आरोपियों की धमकियों और संभावित खतरे के चलते परिवार ने अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है। आरोपी परिवार को लगातार धमकियां दे रहे हैं। पत्नी संगीताबाई मानसिक रूप से डरी हुई हैं और सुरक्षा की मांग कर रही हैं। पुलिस ने इस मामले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। ये भी पढ़ें: हनी ट्रैप खुलासे पर डीके शिवकुमार ने साधी चुप्पी, 48 विधायकों के शिकार की कहानी

प्रशासन की कार्रवाई

स्थानीय पुलिस ने परिवार को सुरक्षा देने के लिए गश्त बढ़ाई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। पीड़ित परिवार को मानसिक और सामाजिक सहायता मुहैया कराई जा रही है। परिवार ने भी प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए ताकि उन्हें मानसिक शांति मिल सके।



Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • हत्या
  • हनी ट्रैप