नर्मदा नदी में 120 किमी चलेगा क्रूज, इन दो राज्यों का बढ़ेगा टूरिज्म
मध्य प्रदेश में धार जिले के नर्मदा नदी के किनारे चंदनखेड़ी मेघनाद घाट अब नदी पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा। यहां से गुजरात की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक क्रूज ऑपरेशन ( cruise operation ) के लिए पर्यटन विभाग ( tourism department ) चार करोड़ के कार्यों की डीपीआर तैयार कर रहा है। यह स्टेच्यू ऑफ यूनिटी ( Statue of Unity ) तक पहुंचेगा। इन दोनों स्थानों के बीच क्रूज चलेगा। इसको लेकर एमपी टूरिज्म ( MP Tourism ) और गुजरात टूरिज्म ( Gujarat Tourism ) के बीच एमओयू पर साइन हो गए है।
मध्य प्रदेश में मां आदि शक्ति के चमत्कारी मंदिर, जहां पर गिरे थे माता सती के अंग
MP का पहला अंतरप्रांतीय जलमार्ग बनेगा
बताया जा रहा है कि क्रूज संचालन के पहले अन्य सभी सुविधाएं मेघनाद घाट पर उपलब्ध करवाने की योजना पर काम किया जा रहा है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नर्मदा नदी पर मेघनाद घाट से गुजरात की स्टेच्यू ऑफ यूनिटी केवड़िया तक 120 किमी में प्रदेश का पहला अंतरप्रांतीय जलमार्ग बनेगा। क्रूज संचालन के लिए मध्य प्रदेश टूरिज्म और गुजरात सरकार में एमओयू पर साइन हो गए हैं।
चार करोड़ की लागत से डीपीआर तैयार
मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग, भोपाल के सलाहकार के मुताबिक मेघनाद घाट पर क्रूज संचालन के लिए चार करोड़ की लागत से डीपीआर तैयार कर ली गई है। इसमें जेटी तक जाने के लिए फ्लोटिंग पुल, क्रूज को खड़े रहने के स्थान के साथ अन्य जरूरी सुविधाएं की जाएंगी। इसके लिए पहले चरण की डीपीआर बनाई है। पर्यटन विभाग द्वारा क्रूज संचालन के लिए कंपनियों से चर्चा की जा रही है।
रिसोर्ट बनाने पर हो रहा विचार
नर्मदा नदी के किनारे एक कंपनी की टीम ने मेघनाद घाट का दौरा किया। टीम ने बताया कि नर्मदा किनारे रिसोर्ट बनाने को लेकर हमारी मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग से चर्चा चल रही है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक