कर्ज चुकाने के लिए पत्नी को बेचा, दोस्त ने कई बार किया रेप, पीड़िता ने सुनाई दर्दभरी कहानी
मध्य प्रदेश के धार जिले के कानवन क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जुए में लाखों रुपये हारने के बाद कर्ज चुकाने के लिए एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को जबरन अपने दोस्त के पास भेज दिया। पति ने ऐसा 2 बार किया। तीसरी बार पत्नी ने तंग पति और उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कराया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति और उसके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म और महिला उत्पीड़न की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला पहले इंदौर के महिला थाने में दर्ज किया गया था, जहां से इसे धार ट्रांसफर किया गया। पीड़िता और उसका पति धार जिले के निवासी हैं। बताया गया है कि महिला की शादी साल 2016 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही महिला को पता चला कि उसके पति को जुआ खेलने की लत है, जिसके चलते उस पर लाखों रुपये का कर्ज चढ़ गया। पहले तो पति ने कर्ज चुकाने के लिए पत्नी के गहने गिरवी रखे,और उस पर घर से पैसे लाने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर मारपीट भी करता था।
2 बार किया पत्नी का सौदा
फोन पर भाई को बताई आपबीती
महिला ने बताया कि जब पति ने उसे फिर से दिल्ली भेजने का दबाव बनाया तो विरोध करने पर मारपीट की। एक दिन उसने अभिमन्यु को इंदौर बुलाया और होटल में छोड़ दिया। महिला ने अपने भाई को फोन कर पूरी बात बताई। भाई ने पति का विरोध किया, तो पति ने माफी मांग ली। लेकिन 6 दिन पहले फिर वही बात दोहराई। इसके बाद महिला ने हिम्मत दिखाते हुए पति और उसके दोस्त के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पति गिरफ्तार, दोस्त फरार
धार एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं दोस्त के खिलाफ रेप की धाराओं में केस दर्ज किया गया है उसकी भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें...जमानत पर छूटे रेप के आरोपी की पीड़िता ने करवाई हत्या, पति के साथ मिलकर रची ऐसी साजिश
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जुए में पत्नी को लगाया दांव पर | MP News | रेप केस