जमानत पर छूटे रेप के आरोपी की पीड़िता ने करवाई हत्या, पति के साथ मिलकर रची ऐसी साजिश

Reena Sharma Vijayvargiya | Jun 20, 2025, 08:40 IST
Share
rape
the sootr

राजगढ़ जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र में 9 जून को एक खेत में संदिग्ध अवस्था में मिले युवक के शव का पुलिस ने गुरुवार को बड़ा खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, युवक की हत्या का कारण चार साल पुरानी एक रेप केस से जुड़ी रंजिश थी।

MP News : राजगढ़ (Rajgarh) जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र में 9 जून को एक खेत में संदिग्ध हालत में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने गुरुवार को बड़ा खुलासा किया है। युवक की हत्या (murder)का कारण चार साल पुरानी एक रेप केस से जुड़ी रंजिश थी। पुलिस के अनुसार, मृतक युवक पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया था, जिसके बाद वह चार महीने जेल में रहा और फिर जमानत पर बाहर आया।

जमानत पर छूटने के बाद हुई हत्या की साजिश

जमानत मिलने के बाद पीड़िता ने अपने पति के साथ मिलकर युवक की हत्या की साजिश रचने का निर्णय लिया। दोनों ने डेढ़ लाख रुपए में युवक की हत्या करने के लिए सुपारी दी। आरोपियों ने युवक को खेत में बुलाकर जबरन जहरीली दवाई पिलाई। इसके बाद, जब युवक ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसका गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

खबर यह भी : रीवा गैंगरेप केसः मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जाएगी- डिप्टी सीएम

हत्या के मामले में 8 गिरफ्तारियां

पुलिस ने हत्या की साजिश रचने और उसे अंजाम देने वाले 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार (Arrest)आरोपियों में मृतक की रेप पीड़िता, उसके पति, और अन्य आरोपी शामिल हैं। पुलिस द्वारा की गई जांच में यह सामने आया कि पीड़िता के पति ने हत्या के लिए बीरम राव और उसके तीन बेटों को डेढ़ लाख रुपए में सुपारी दी थी।

खबर यह भी : भोपाल रेप केस में बड़ी कार्रवाई! SIT जांच अधिकारी लाइन अटैच, DCP ने जारी किया आदेश

क्या हुआ था

9 जून को पुलिस को भोजपुर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक खेत में युवक का सड़ा-गला शव मिला था। शव की पहचान बाइक नंबर के आधार पर भूरालाल तंवर के रूप में की गई। मृतक हलवाई का काम करता था और वह अकेला रहता था। पुलिस ने सीडीआर, मोबाइल लोकेशन और पूछताछ के आधार पर मामले की परतें खोलीं।

खबर यह भी : शादी का झांसा देकर 11 साल लिव इन में रखा, जनपद सीईओ आकाश धुर्वे पर रेप केस में FIR

पुलिस की कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने बताया कि हत्या की साजिश रचने से लेकर उसे अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में पूरी सख्ती से कार्रवाई की है और हत्या से जुड़े सभी पहलुओं को जांच के तहत लिया है।

खबर यह भी : रेप में मदद करने वाला भी रेपिस्ट... गैंगरेप केस में हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

Tags:
  • MP News
  • Rajgarh
  • राजगढ़
  • murder
  • हत्या
  • rape
  • Arrest
  • रेप पीड़िता
  • हत्या की साजिश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि