दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस का नोटिस, कहा- सीमा पार कर दी, जानें मामला

Sourabh Bhatnagar | May 11, 2025, 08:19 IST
Digvijay Singh Brother Lakshman Singh Congress Show Cause Notice
कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को पार्टी विरोधी बयानों पर शोकॉज नोटिस भेजा, 10 दिन में जवाब मांगा। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह एक बार फिर पार्टी के लिए मुसीबत बन गए हैं। पार्टी विरोधी बयानों की लंबी श्रृंखला के बाद अब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति ने लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस शोकॉज नोटिस (Congress Show Cause Notice) भेजा है। इस नोटिस में उनसे 10 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है कि उन्होंने मीडिया के सामने पार्टी के नेताओं और नीतियों के खिलाफ बयान क्यों दिए।



congress-1-660965


उमर अब्दुल्ला पर लगाया आतंकियों से संबंध का आरोप

लक्ष्मण सिंह ने 24 अप्रैल को गुना जिले के राघौगढ़ में हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि "उमर अब्दुल्ला आतंकवादियों से मिले हुए हैं" और कांग्रेस को ऐसे व्यक्ति से समर्थन तुरंत वापस ले लेना चाहिए।



खबर यह भी...ग्वालियर में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ’ रैली: दिग्विजय सिंह ने मंच पर बैठने से किया इनकार



राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा को भी घेरा

पुलिस की नाकामी और सरकार पर सवाल

लक्ष्मण सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि "जहां टूरिस्ट थे, वहां एक भी पुलिसकर्मी क्यों नहीं था?" उन्होंने सेना की तैनाती पर भी तंज कसते हुए कहा कि यह चुनी हुई सरकार तय करती है कि सेना कहां तैनात होगी, लेकिन सुरक्षा की असली जरूरत जहां थी, वहां कोई तैनाती नहीं थी।



शॉर्ट में समझें पूरी खबर

  • कांग्रेस पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
  • नोटिस में कहा गया है कि सिंह के लगातार सार्वजनिक बयान पार्टी की छवि और अखंडता को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
  • पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके हालिया बयान स्वीकार्य सीमाओं से परे हैं, विशेष रूप से राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ की गई टिप्पणियाँ।
  • इससे पहले भी सिंह ने राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा के बाद उनकी आलोचना की थी।
  • उन्होंने राहुल को याद दिलाया था कि जब अटल बिहारी वाजपेयी विपक्ष के नेता थे, तब उन्होंने कभी विदेश में भारत की आलोचना नहीं की थी।
  • सिंह ने लोकसभा में राहुल गांधी के पहले भाषण को लेकर भी नकारात्मक टिप्पणी की थी, जिससे पार्टी पहले से असहज थी।
  • इन सभी बयानों को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें अनुशासनात्मक कार्रवाई के संकेत के साथ जवाब देने को कहा है।
  • पार्टी का मानना है कि ऐसे बयान कांग्रेस की रणनीति और सार्वजनिक छवि को कमजोर करते हैं।
  • कांग्रेस नेतृत्व अब इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई पर विचार कर रहा है।

पार्टी में बढ़ रही थी कार्रवाई की मांग

लक्ष्मण सिंह के पार्टी लाइन से हटकर लगातार बयानों से पार्टी में असंतोष बढ़ता जा रहा था। राहुल गांधी, जीतू पटवारी और यहां तक कि अपने भाई दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साध चुके लक्ष्मण सिंह को लेकर पार्टी कार्यकर्ता और नेता अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग कर रहे थे।



खबर यह भी...दिग्विजय सिंह बोले दंगा रोकने के लिए कट्टरपंथी को दूर रखो, जैसे बजरंग दल-सिमी पर मैंने किया



कांग्रेस की सख्त चेतावनी: अनुशासन ही प्राथमिकता

एमपी कांग्रेस के संगठन प्रभारी संजय कामले ने स्पष्ट किया कि यह शोकॉज नोटिस पार्टी की अनुशासन नीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा,



लक्ष्मण सिंह की सफाई का इंतजार

अब देखना होगा कि लक्ष्मण सिंह पार्टी को क्या जवाब देते हैं। क्या वे अपने बयानों पर कायम रहेंगे या कांग्रेस नेतृत्व से माफी मांगेंगे। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह कितना भी वरिष्ठ नेता क्यों न हो।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



लक्ष्मण सिंह का बयान | प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा | Digvijay Singh | MP News



Tags:
  • MP News
  • राहुल गांधी
  • CONGRESS
  • कांग्रेस
  • दिग्विजय सिंह
  • Digvijay Singh
  • लक्ष्मण सिंह का बयान
  • मध्य प्रदेश
  • प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा
  • Show cause notice
  • उमर अब्दुल्ला
  • लक्ष्मण सिंह