दिग्विजय सिंह ने री नीट पर पीएम को दी बधाई, लेकिन जताई आशंका, चंपत राय की गिरफ्तारी की मांग

Sanjay Gupta | Jun 21, 2026, 23:07 IST
Photograph: (thesootr)
INDORE. पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने री नीट को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई धी है, लेकिन साथ ही पेपर लीक जैसी आशंका भी जता दी। वहीं राम मंदिर ट्रस्ट में चंदे में हुई चोरी पर कहा कि चंपत राय जिम्मेदार है, उनकी गिरफ्तारी होना चाहिए।

दिग्विजय सिंह निजी कार्य़क्रम में शिरकत के लिए दो दिन के दौरे पर इंदौर आए हैं। वह रविवार शाम को इंदौर आए। इस दौरान पूर्व शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा भी साथ थे। सिंह ने इस दौरान मीडिया से नीट व राममंदिर ट्रस्ट में चंदे की चोरी पर बात की।



री नीट को लेकर यह बोले सिंह

सिंह ने कहा कि आज (21 जून) शांति से री नीट ( Re-NEET ) हो गई है इस बात की प्रसन्नता है और पीएम मोदी को बधाई। शिक्षा मंत्री तो असफल रहे। अभी तक तो नीट को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है, लेकिन बीती परीक्षा में भी कुछ दिन बाद पता चला था कि पेपर लीक हुआ था।



अभी दो-चार दिन रुक जाईए, फिर क्या होता है देखते हैं। टेलीग्राम पर प्रतिबंध से कुछ नहीं, इसके अलावा भी कई तरीके होते हैं। देखते हैं आगे क्या होता है।



राममंदिर में चंदे में चोरी, चंपत जिम्मेदार

वहीं राम मंदिर ट्रस्ट में चंदे में चोरी पर सिंह ने कहा कि इस बात से वह दुखी है। पहले तो चंदा जमा किया और मंदिर बनवाया। उस चंदे का कहां क्या हुआ आज तक पता नहीं चला।



फिर जो दान में राशि आई उससे चंपत रायजी ने जमीन खरीदी और भ्रष्टाचार किया। फिर वहां अस्थाई अधिकारी, कर्मचारी बना लिए। एक ड्राइवर है उसके पास आलीशन घर, गाड़ी आ गई, जबकि वेतन 20 हजार ही था।



चंपत राय के खिलाफ इतने आरोप है इसके बाद भी क्यों वहां बैठा रखा है, तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। डायरेक्टर को भी हटाना चाहिए। चंपत राय पर केस हो और गिरफ्तारी होना चाहिए।



सड़कों पर योग अपराध है

सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुए आयोजन पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि योग सड़कों पर नहीं होना चाहिए। इसकी जरूरत नहीं है। मोदी जी मार्केटिंग के और वह ईवेंट मैनेजमेंट के उस्ताद है, लेकिन यह अपराध है।



उल्लेखनीय है कि सिंह संसद की उच्च शिक्षा समिति के प्रमुख है और नीट पेपर लीक पर मुखर होकर विरोध करते आए हैं। सबसे पहले केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान का इस्तीफा उन्होंने ही मांगा था। एनटीए के प्रमुख प्रदीप जोशी को भी बर्खास्त करने की मांग की थी।



ये खबरें भी पढ़ें...



आधार न होने पर इंदौर में छात्रा को री नीट से रोका, केंद्र संचालक पर भड़के कलेक्टर



प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के वेयरहाउस में फायर सेफ्टी और बाल्टी तक नहीं, नोटिस



MP IPS Promotion: 9 कुर्सियां, 27 दावेदार... दो नामों पर सस्पेंस गहराया



MP के प्रमुख मंदिरों में डिजिटली देना होगा दान, राम मंदिर विवाद के बाद फैसला





Tags:
  • राम मंदिर
  • पीएम मोदी
  • चंपत राय
  • दिग्विजय सिंह
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • Re-NEET