आधार न होने पर इंदौर में छात्रा को री नीट से रोका, केंद्र संचालक पर भड़के कलेक्टर

Sanjay Gupta | Jun 21, 2026, 15:34 IST
Share
इंदौर में री नीट में आधार के चलते बच्ची को रोका
इंदौर में री नीट में आधार के चलते बच्ची को रोका

21 जून को देश भर में सख्त सुरक्षा के बीच नीट का आयोजन हो रहा है। इसी दौरान इंदौर के एक परीक्षा केंद्र पर आधार कार्ड न होने के कारण एक छात्रा को एंट्री नहीं मिली, जिससे वह रोने लगी। निरीक्षण पर पहुंचे इंदौर कलेक्टर ने केंद्र संचालक को कड़ी फटकार लगाई।

INDORE. री-नीट का आयोजन 21 जून को हो रहा है। इसके लिए इंदौर जिले में भी 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 23 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। इस दौरान केंद्रों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। इससे पहले क्वेश्चन पेपर भी वायुसेना की मदद से प्रमुख शहरों में पहुंचाए गए थे। हालांकि, परीक्षा केंद्रों पर बरती जा रही अत्यधिक सख्ती अब अभ्यर्थियों के लिए परेशानी का सबब बन गई है।

इंदौर केंद्र पर यह हुआ

इंदौर के एसजीएसआईटीएस (SGSITS) परीक्षा केंद्र पर एक छात्रा को केवल आधार कार्ड न होने के कारण रोक दिया गया। जब केंद्रों के निरीक्षण के लिए निकले कलेक्टर शिवम वर्मा मौके पर पहुंचे, तो उन्हें वह छात्रा कोने में बैठी रोती हुई मिली। कलेक्टर ने जब उससे कारण पूछा, तो बताया गया कि उसके पास आधार कार्ड नहीं है।

इस पर कलेक्टर ने केंद्र संचालक को तलब किया और जमकर फटकार लगाई। साथ ही कहा, जब सेंटर पर ही आधार कार्ड की कॉपी निकालने और उसे देखने की व्यवस्था है, तो बच्ची को इस तरह कैसे रोका जा सकता है? यह उसके पूरे साल की मेहनत का सवाल है। इस कड़ी फटकार के बाद संचालकों ने छात्रा को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दे दिया।

re-neet exam center indore
re-neet exam center indore

प्रशासन ने की सिटी बस की व्यवस्था

इसके पहले जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों पर जाने के लिए अपने स्तर पर सिटी बस की व्यवस्था की है। इनसे अभ्यर्थियों को राहत मिली। वहीं लगातार सीपी संतोष सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा एक सप्ताह से इन केंद्रों का निरीक्षण कर रहे थे। सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की कई स्तर में सुरक्षा जांचने के बाद ही अंदर जाने दिया गया।

re-neet exam center indore
re-neet exam center indore

एडिशनल डीसीपी ने अपनी गाड़ी से सेंटर तक छोड़ा

सरवटे बस स्टैंड पर यातायात के एडिशनल डीसीपी नरेश बाबू अन्नोटिया ने छात्रा को सेंटर पर छोड़ा। जब छात्रा व उसके पिता द्वारा बताया गया कि एग्जाम सेंटर के लिए थोड़ा लेट हो रहे हैं, उन्होंने अपने वाहन में बिठाकर उन्हें कृषि कॉलेज एग्जाम सेंटर पहुंचाया।

re-neet exam
re-neet exam

ये खबरें भी पढ़ें...

NEET UG 2026: 21 जून को होगी नीट यूजी की री एग्जाम, परीक्षा में मिलेंगे 15 मिनट एक्स्ट्रा

Re-NEET UG 2026 आज, एग्जाम सेंटर जाने से पहले पढ़ लें NTA की ये नई गाइडलाइंस

NEET परीक्षा से पहले महू में हड़कंप, परीक्षा केंद्र से CCTV कैमरे चोरी

NEET Re-Exam 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र

Tags:
  • इंदौर
  • NEET
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • NEET UG 2026
  • सीपी संतोष सिंह
  • Re-NEET
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा