दिग्विजय बोले मोदीजी को बधाई खूब जलाओ दिए, उमंग ने कहा ओबीसी आरक्षण का भी दिया जलाओ
Indore. बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर आशीर्वाद का दिया का आयोजन कर रही है। मध्य प्रदेश में भी सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव मनाया गया। आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत एक साथ 3 करोड़ 55 लाख दीपक जलाए गए। सबसे बड़ा आयोजन उज्जैन में हुआ, जहां शिप्रा नदी के घाटों और महाकाल लोक में 25 लाख जबकि मकानों-दुकानों में 10 लाख दीपक जलाए गए। वहीं इंदौर में राजबाड़ा पर पांच लाख दिए जलाने की बात कही गई है। वहीं कांग्रेस ने इन दिए पर तंज कसा है।
दिग्विजय सिंह यह बोले
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए दिए जलाने पर कहा कि खूब जलाओ दिए। लेकिन उन्होंने कहा कि राहुल गांधीजी और उनके छात्रों की गूंज को पूरे देश से समर्थन मिल रहा है। अब जेन जी समझ गया है कि मोदीजी का मतलब है कि धोखा, अशिक्षा, बेरोजगारी, महंगाई। सभी आवश्कताएं, बुनियादी अधिकार वह ट्रंप को बेच रहे हैं। युवकों में तूफान आ रहा है, यह 19 सितंबर को छात्रों की गूंज में देखेंगे।
डॉ. भागवत यहां चुप रहते हैं, न्यूयार्क में कहते हैं
संघ प्रमुख डॉ.मोहन भागवत के इंदौर, उज्जैन दौरे पर दिग्गी ने कहा कि मैं जो बात कहता हूं उस पर वह यहां तो चुप रहते हैं लेकिन न्यूयार्क में जाकर कहते हैं। गजब है। यूपीआई टैक्स पर सिंह ने इसे गलत बताते हुए इसे व्यापारियों के खिलाफ बताया
उमंग सिंघार बोले- पहले ओबीसी आरक्षण का दिया जलाओ
वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दिए जलाने पर कहा कि पहले मध्य प्रदेश सरकार ओबीसी आरक्षण का तो दिया जलाए। छह साल से युवा परेशान है। लेकिन मप्र सरकार ओबीसी आरक्षण नहीं दे रही है और उनके पद होल्ड हैं। उल्लेखनीय है कि ओबीसी आरक्षण केस में सुनवाई के बाद पांच अगस्त से फैसला रिजर्व है। सभी की नजरें इसी बात पर लगी है कि यह कब आएगा और किसके हक में जाएगा। सिंघार और कांग्रेस लगातार ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण की मांग कर रही है। कमलनाथ सरकार के समय ही यह 27 फीसदी करने का आदेश हुआ था। जिस पर कानूनी रोक लगी हुई है।
ये भी पढ़ें...
सियासी रंग में रंगा मोदी का जन्मदिन, BJP ने दीये जलाए, कांग्रेस ने किया सद्बुद्धि यज्ञ
बच्चों की मौत मामले में बोले राहुल गांधी, दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीन देखिए
मोदी के जन्मदिन पर जलेंगे 40 लाख दीये, कांग्रेस बोली कलेक्टरों को तेल बाती का जिम्मा
इंदौर में ग्यारस पर जलाए दीये से गोदाम में लगी आग, दो महिलाएं जिंदा जली