इंदौर में ग्यारस पर जलाए दीये से गोदाम में लगी आग, दो महिलाएं जिंदा जली

Sandeep Kumar | Published:
Share
indore-warehouse-fire
indore-warehouse-fire

इंदौर के राऊ क्षेत्र में देवउठनी ग्यारस की पूजा के दौरान दीये जलाए गए थे। इससे गोडाउन में आग लग गई। हादसे में दो महिलाएं जिंदा जल गईं। गोडाउन में थिनर और केमिकल ड्रम रखे थे, जिससे आग तेजी से फैल गई।

INDORE. देवउठनी ग्यारस की पूजा के दौरान जलाए गए दीया ने इंदौर में दर्दनाक हादसे का रूप ले लिया। राऊ के पास आरआर कैट रोड स्थित एक गोडाउन में शनिवार शाम आग लग गई। इसमें दो महिलाएं जिंदा जल गईं।

दमकल विभाग और एसडीईआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भयानक थी कि महिलाएं बाहर नहीं निकल सकीं।

पुलिस के अनुसार हादसा शाम करीब 6.30 बजे हुआ। जिस गोडाउन में आग लगी, वहां बड़ी मात्रा में थिनर और अन्य ज्वलनशील केमिकल के ड्रम रखे थे। चश्मदीदों के मुताबिक, देवउठनी ग्यारस की पूजा के लिए दीया जलाया गया था। इसी दीये की लौ से पास रखे थिनर ने आग पकड़ ली और कुछ ही मिनटों में गोडाउन लपटों में घिर गया।

दो महिलाओं की मौत, बच्चे बाल-बाल बचे

आग लगने के दौरान गोडाउन के अंदर महिलाएं पूजा कर रही थीं। बाहर मौजूद बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई और शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचना दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हादसे में रामकली (50) निवासी सागर और ज्योति (48) निवासी द्वारिकापुरी, इंदौर की मौत हो गई। दोनों के शव देर रात बरामद किए गए।

देवउठनी एकादशी पर आज से होंगी हजारों शादियां, चारों तरफ बैंड-बाजा-बारात की मची रहेगी धूम

कांग्रेस नेता पिंटू जोशी ने रात को दिखाई ऐसी समझदारी, बची जान, वेंटीलेटर हटा, अभी ICU में

किराए के गोडाउन में सुरक्षा इंतजाम नहीं

इंदौर आग हादसा: जिस गोडाउन में आग लगी, वह राऊ निवासी भैयालाल मुकाती का बताया गया है। गोडाउन को सिंधी कॉलोनी के सूरज वाधवानी ने किराए पर लिया था। यहां थिनर का स्टॉक रखा गया था। गोडाउन में किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी । न फायर एक्सटिंग्विशर, न आपात निकास का रास्ता।

मध्यप्रदेश को मिला आसमान में नया पंख—उज्जैन में बनेगा राज्य का नौवां एयरपोर्ट

इंदौर पुलिस ने ट्रैफिक जाम और CRIME WATCH की सूचना के लिए जारी किए व्हाट्सएप नंबर

एफएसएल जांच में दीपक से आग लगने की पुष्टि

डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि प्रारंभिक जांच और चश्मदीदों के बयानों से यही स्पष्ट हुआ है कि आग दीपक की लौ से लगी थी। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से नमूने लेकर जांच की है। रिपोर्ट में पेट्रोल या केरोसिन जैसे किसी ज्वलनशील पदार्थ की मौजूदगी नहीं पाई गई।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर पुलिस
  • इंदौर
  • देवउठनी एकादशी
  • इंदौर आग हादसा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर