मध्यप्रदेश के इस हाइवे से नवंबर-दिसंबर के 8 दिनों में भूलकर भी न गुजरें, गोलीबारी की चपेट में आ सकते हैं आप !

Rahul Garhwal | Nov 27, 2023, 24:00 IST
मध्यप्रदेश के इस हाइवे से नवंबर-दिसंबर के 8 दिनों में भूलकर भी न गुजरें, गोलीबारी की चपेट में आ सकते हैं आप !
मध्यप्रदेश के इस हाइवे से नवंबर-दिसंबर के 8 दिनों में भूलकर भी न गुजरें, नहीं तो आप गोलीबारी की चपेट में आ सकते हैं।

KHARGONE. मध्यप्रदेश के महू-मंडलेश्वर स्टेट हाइवे से नवंबर-दिसंबर के 8 दिनों तक गुजरना खतरे से खाली नहीं होगा। 8 दिनों तक जाम रोड बंद रहेगा। आर्मी यहां पर गोलीबारी करेगी, इसलिए इसे बंद रखा जाएगा। आर्मी ने अलर्ट जारी किया है।



गोलीबारी का शिकार हो सकते हैं आप



8 दिनों तक आर्मी के जवान यहां पर गोलीबारी करेंगे। इस रास्ते पर किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। इस रास्ते से गुजरने से पहले आपको जान लेना चाहिए कि कब ये रोड बंद रहेगा।



ये खबर भी पढ़िए..



रेलवे ने आपकी जिंदगी से किया खिलवाड़ ! पिछले 5 सालों में 995 लोको पायलट ने शराब पीकर चलाई ट्रेन



किस एरिया में होगी फायरिंग



द इन्फेंट्री स्कूल महू के लेटर के मुताबिर नवंबर के आखिरी हफ्ते में 3 दिन और दिसंबर में 5 दिन छोटा जाम फील्ड फायरिंग एरिया में गोलीबारी होगी। इस दौरान जाम गेट से भुदानी गांव तक किसी भी व्यक्ति या पुशओं के साथ चरवाहों को एंट्री नहीं करने की चेतावनी दी गई है।



Tags:
  • Indian Army
  • Firing on Mhow-Mandaleshwar State Highway
  • Jam Road
  • Jam Field Firing Area
  • महू-मंडलेश्वर स्टेट हाइवे
  • जाम रोड पर गोलीबारी
  • इंडियन आर्मी
  • जाम फील्ड फायरिंग एरिया
  • जाम रोड बंद