OMG! 2 साल तक महिला के पेट में पड़ी रही कैंची, ऐसे हुआ खुलासा
मध्य प्रदेश के भिंड जिले से हैरान करने देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला के पेट में कैंची होने का पता चला है। महिला के पेट में दर्द की शिकायत थी और जांच के दौरान डॉक्टरों को उनके पेट में कैंची मिली, जिससे सभी डॉक्टर चौंक गए। दरअसल, महिला का 2023 में ओवेरियन कैंसर का ऑपरेशन हुआ था, लेकिन ऑपरेशन के बाद उसे लगातार पेट में दर्द हो रहा था। पति द्वारा दवा देने के बाद थोड़ी राहत मिल जाती थी, लेकिन दर्द में बढ़ोतरी होने पर महिला को जिला अस्पताल लाया गया।
ऑपरेशन के दौरान हुई गलती
सरकारी योजना का दुबारा लाभ लेने के लिए 1.72 करोड़ फर्जी ID, खुली पोल
ग्वालियर में होगा ऑपरेशन
डॉक्टरों का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान इस्तेमाल की गई कैंची पेट में ही छूट गई थी। महिला को ग्वालियर के एक अस्पताल रेफर किया गया है, जहां इसका ऑपरेशन किया जाएगा।
पति ने लगाया डॉक्टरों पर आरोप
महिला के पति कमलेश ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उसकी पत्नी को असहनीय दर्द झेलना पड़ा और उसकी जान भी खतरे में पड़ सकती थी। साथ ही, उन्हें दोबारा ऑपरेशन करवाने की जरूरत पड़ेगी। इस मामले में कमलेश ने अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।
SC में खोली ढेबर की पोल, फर्जी मेडिकल रिपोर्ट दिखाकर HC से ली थी बेल
कहां का है पूरा मामला?
यह घटना भिंड जिले के गोरमी के सोंधा गांव की है, जहां 40 वर्षीय कमलादेवी को ओवेरियन कैंसर था। फरवरी 2022में ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। इसी दौरान डॉक्टरों ने बड़ी लापरवाही करते हुए पेट में कैंची छोड़ दी। अब महिला को दर्द और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह मामला चिकित्सा लापरवाही का एक गंभीर उदाहरण पेश करता है, जहां एक छोटी सी गलती किसी की जान पर बन सकती है।
FAQ
- महिला के पेट से कैंची क्यों निकली?
महिला का ओवेरियन कैंसर का ऑपरेशन 2023 में हुआ था, जिसमें डॉक्टरों ने गलती से ऑपरेशन के दौरान पेट में कैंची छोड़ दी थी। - महिला को कितने समय से पेट में दर्द हो रहा था?
महिला को ऑपरेशन के बाद लगातार पेट में दर्द हो रहा था, और स्थिति बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। - कहां का है यह मामला और महिला का नाम क्या है?
यह घटना भिंड जिले के गोरमी के सोंधा गांव की है। महिला का नाम कमलादेवी है और वह 40 साल की हैं। - पति ने डॉक्टरों पर क्या आरोप लगाए हैं?
पति ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उनकी पत्नी को असहनीय दर्द झेलना पड़ा और उसकी जान को भी खतरा हो सकता था।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक