ईडी ने 3.36 करोड़ का बैंक लोन डकारने वाली फर्म की संपत्ति अटैच की

Sanjay Sharma | Mar 25, 2026, 22:39 IST
cold storage
BHOPAL. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धार के नर्मदा कोल्ड स्टोरेज के मालिक राम पाटीदार की तीन संपत्तियां अटैच की हैं। ईडी ने बैंक से 3.36 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में यह कार्रवाई की है।

News in Short

  • बैंक से लोन लेकर साढ़े तीन करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के केस में ईडी का एक्शन।
  • पंजाब नेशनल बैंक से धार की फर्म नर्मदा कोल्ड स्टोरेज के मालिक राम पाटीदार ने लिया था लोन।
  • कोल्ड स्टोरेज बनाने के नाम पर लोन लिया लेकिन रुपया दूसरे खातों में जमा कर बैंक को चूना लगाया।
  • बैंक ने साढ़े तीन करोड़ रुपए का नुकसान होने पर शिकायत दर्ज कराई, अब मामला ईडी के हाथ में है।
  • पाटीदार और उसके साथियों ने बैंक से साढ़े तीन करोड़ लोन लेकर उसे हड़पने की बनाई थी योजना।

News in Detail

राम पाटीदार और उनके सहयोगियों के खिलाफ जबलपुर सीबीआई ने भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। इन आरोपियों पर पंजाब नेशनल बैंक को धोखा देकर 3.36 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। ईडी ने सीबीआई जबलपुर द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की।



कंटेंट क्रिएटर के लिए खुशखबरी: सरकार १५ हजार युवाओं को देगी National AI Skill Training



ed


करोड़ों हड़पने की साजिश

दरअसल, राम पाटीदार ने पंजाब नेशनल बैंक से अपनी फर्म का कोल्ड स्टोरेज ( cold storage ) के निर्माण के लिए 3.50 करोड़ रुपए का ऋण लिया था। यह लोन मेसर्स नर्मदा शीत गृह के नाम पर लिया गया था। हालांकि ऋण का उपयोग कोल्ड स्टोरेज के निर्माण पर नहीं किया गया। इस राशि को सीधे ही दूसरे बैंक खातों में ट्रांसफर कर लिया गया और दूसरे उपयोग में लिया गया। ये बैंक खाते राम पाटीदार के सहयोगियों के थे।



मध्य प्रदेश के स्कूलों में छुट्टियों का नया कैलेंडर जारी, एक मई से गर्मियों की छुट्टियां



बैंक को साढ़े 3 करोड़ का फटका

बैंक को जब लोन की राशि कोल्ड स्टोरेज के निर्माण पर खर्च न करने की जानकारी लगी तो इसकी जांच कराई गई। बैंक अधिकारियों को फर्म के मालिक द्वारा लोन लेने के बाद रुपए हड़पने की साजिश का अंदेशा होने पर शिकायत की गई। पाटीदार की साजिश से बैंक को 3.36 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। बैंक को चूना लगाने वाले राम पाटीदार पर सीबीआई द्वारा केस दर्ज किया गया था। रुपए की हेराफेरी का मामला होने की वजह से इसकी जांच बाद में प्रवर्तन निदेशालय को सौंपी गई थी।



सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच, बुर्ज खलीफा में भी खरीदा था करोड़ों का अपार्टमेंट



पीएमएलए के तहत अटैच की प्रॉपर्टी

ईडी ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन संपत्तियां अटैच कर ली हैं। यह कार्रवाई पीएमएलए के तहत की गई है। फिलहाल इसकी जांच अब भी जारी है। ईडी ने कहा है कि मामले में और भी कई आरोपियों के नाम सामने आ सकते हैं।



मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक के 14 अधिकारियों की जमानत इंदौर CBI कोर्ट से खारिज, सॉल्वर को बैठाकर किया था फर्जीवाड़ा



FAQ

  1. राम पाटीदार पर क्या आरोप हैं?
    राम पाटीदार पर पंजाब नेशनल बैंक से लोन लेकर 3.36 करोड़ का नुकसान पहुंचाने का आरोप है।
  2. ईडी ने कितनी संपत्तियां अटैच की हैं?
    ईडी ने तीन कृषि भूमि को अटैच किया है, जिनकी कुल कीमत 4 करोड़ रुपए है।


Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • ईडी
  • पंजाब नेशनल बैंक
  • पीएमएलए
  • cold storage