सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच, बुर्ज खलीफा में भी खरीदा था करोड़ों का अपार्टमेंट
Harrison Masih | Mar 25, 2026, 20:05 IST
ed-attaches-saurabh-chandrakar-1700-crore-assets-mahadev-satta-app-case
महादेव सट्टा ऐप मामले में प्रवर्तन ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की करीब 1700 करोड़ की संपत्तियां अटैच कर दी हैं। ये संपत्तियां दुबई और नई दिल्ली में स्थित हैं, जिनमें बुर्ज खलीफा का अपार्टमेंट भी शामिल है।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की करीब 1700 करोड़ रूपए की संपत्तियां अटैच कर दी हैं। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA) 2002 के तहत 24 मार्च को रायपुर जोनल ऑफिस द्वारा की गई।
ED की जांच में कुल 20 अचल संपत्तियां अटैच की गईं जिनमें से 18 संपत्तियां दुबई में और 2 संपत्तियां नई दिल्ली में हैं। इनकी कुल बाजार कीमत लगभग 1700 करोड़ रूपए बताई गई है।
जांच में सामने आया कि ये संपत्तियां महादेव ऑनलाइन बुक ऐप और अन्य अवैध सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म से कमाए गए पैसे से खरीदी गईं। सट्टे की कमाई को हवाला, क्रिप्टो और लेयरिंग के जरिए विदेश भेजा गया, फिर उस पैसे को UAE और भारत में महंगी संपत्तियों में निवेश किया गया
ED के मुताबिक, यह एक इंटरनेशनल सट्टेबाजी सिंडिकेट था। Tiger Exchange, Gold365, Laser247 जैसे प्लेटफॉर्म से संचालन, फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए देशभर में “पैनल” बनाकर नेटवर्क फैलाया गया। मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल दुबई से पूरे नेटवर्क को कंट्रोल करते थे
ED ने बताया कि कई सहयोगियों के नाम पर संपत्तियां कंट्रोल की जा रही थीं, जिनमें:
साल 2023 में दुबई में हुई सौरभ चंद्राकर (Saurabh Chandrakar) की शादी भी चर्चा में रही थी, जिसमें करीब 200 करोड़ रूपए खर्च होने की बात सामने आई थी। ED ने Fugitive Economic Offenders Act 2018 के तहत सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल , अनिल अग्रवाल, शुभम सोनी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
महादेव सट्टा ऐप मामला भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन बेटिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में से एक बनता जा रहा है। ED लगातार इस नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने और विदेश में बैठे आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। आने वाले समय में इस केस में और बड़े खुलासे और कार्रवाई की संभावना है।
महादेव सट्टा एप केस: सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने गिरफ्तारी से बचने कोर्ट में लगाई गुहार
महादेव सट्टा ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, दुबई से इंटरपोल के अधिकारियों ने पकड़ा
Mahadev Satta App : छत्तीसगढ़ में छापे पड़े तो दुबई भागा... मामले में अब तक 400 आरोपी गिरफ्तार
महादेव सट्टा केस में 21.45 करोड़ की संपत्तियां अटैच, रवि उप्पल ने दुबई में भी खरीदी थी प्रॉपर्टी
क्या-क्या अटैच किया गया?
प्रमुख लोकेशन:
- Dubai Hills Estate (Hills View, Fairway Residency, Sidra)
- Business Bay
- SLS Hotel & Residences
- बुर्ज खलीफा में अपार्टमेंट
अवैध कमाई से खरीदी गई संपत्तियां
कैसे चलता था नेटवर्क?
सहयोगियों की भूमिका
- विकास छपारिया
- रोहित गुलाटी
- अतुल अरोड़ा
- नितिन तिब्रेवाला
- सुरेंद्र बागड़ी
अब तक की जांच: बड़े आंकड़े
- 175+ ठिकानों पर छापेमारी
- 13 आरोपी गिरफ्तार
- 74 लोग आरोपी बनाए गए
- 5 प्रॉसिक्यूशन शिकायतें PMLA कोर्ट में दाखिल
शादी में 200 करोड़ खर्च
निष्कर्ष
ये खबरें भी पढ़ें...
महादेव सट्टा ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, दुबई से इंटरपोल के अधिकारियों ने पकड़ा
Mahadev Satta App : छत्तीसगढ़ में छापे पड़े तो दुबई भागा... मामले में अब तक 400 आरोपी गिरफ्तार
महादेव सट्टा केस में 21.45 करोड़ की संपत्तियां अटैच, रवि उप्पल ने दुबई में भी खरीदी थी प्रॉपर्टी
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA