बंद घर में भूख-प्यास से 80 वर्षीय मां की मौत, बेटे पर केस दर्ज

Siddhi Tamrakar | Dec 23, 2024, 10:22 IST
BHOPA NEWS 1
भोपाल में बेटे की लापरवाही से 80 वर्षीय वृद्धा की भूख-प्यास से मौत हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

भोपाल में एक मार्मिक घटना सामने आई है, जहां 80 वर्षीय वृद्धा ललिता दुबे की भूख और प्यास से मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब उनका छोटा बेटा अरुण उन्हें घर में बंद कर पत्नी और बेटे के साथ उज्जैन चला गया। पुलिस ने अरुण पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।



दुर्गंध से खुला मामला

लापरवाही बनी मौत की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि वृद्धा बीमार थीं और उन्हें समय पर भोजन व दवाई नहीं मिली, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हृदय गति रुकना बताया गया।



बेटे पर गैर इरादतन हत्या का केस

पुलिस ने ललिता देवी के बेटे अरुण पर गैर इरादतन हत्या और भरण-पोषण कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अरुण मानसिक रूप से कमजोर और बेरोजगार बताया गया है। ललिता देवी भोपाल पुलिस में हवलदार रहे श्यामलाल दुबे की पत्नी थीं। उनके तीन बेटों में अरुण सबसे छोटा है। बड़ा बेटा अजय इंदौर में रहता है और पुलिस सब-इंस्पेक्टर है। मंझले बेटे की एक साल पहले मौत हो चुकी है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • गैर इरादतन हत्या
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • निशातपुरा