मध्य प्रदेश में कर्मचारियों को दिसंबर से मिलेगी DA एरियर की पहली किस्त
मध्य प्रदेश में आयुक्त कोष एवं लेखा विभाग ( Commissioner Treasury Accounts Department ) ने 4 प्रतिशत की वृद्धि के आधार पर करीब 7 लाख कर्मचारियों को 4 समान किस्तों में एरियर देने की प्रोसेस तय कर दी है। ये प्रोसेस प्रकिया 1 जनवरी 2024 से मानी जाएगी। महंगाई भत्ते में एरियर की गणना 'एरियर केल्कुलेशन शीट' ( Arrear Calculation Sheet ) से की जाएगी।
आयुक्त कोषालय ने दिया निर्देश
आयुक्त कोषालय के निर्देश में कहा गया है कि अक्टूबर में डीए के एरियर का जेनरेशन करने के लिए 'पे-रोल एरियर केल्कुलेशन' ( Internal process ) का चयन किया जाएगा। दरअसल, सरकार ने डीए का नगद लाभ अक्टूबर 2024 से दिया है। दिवाली के मद्देनजर अक्टूबर का वेतन 25 से 29 अक्टूबर के बीच ही वितरित कर दिया गया था। वहीं डीए देने की घोषणा सीएम डॉ. मोहन यादव ने 28 अक्टूबर की थी। इसलिए अक्टूबर का एरियर अलग से दिया जा रहा है। वहीं दिसंबर 2024 और जनवरी, फरवरी, मार्च 2025 में समान किस्तों में डीए का 9 महीने का एरियर दिया जाएगा। इसकी प्रोसेस भी समान रहेगी।
MP में 48 लाख बुजुर्गों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ, आदेश जारी
DDO को सूचित करने के निर्देश
आयुक्त कोष एवं लेखा विभाग ने जिला कोषालय ( District treasury ) अधिकारियों से कहा है कि एरिसर देने की प्रोसेस की जानकारी अधीनस्थ कोषालय और विभागों में पदस्थ आहरण संवितरण अधिकारियों ( DDO ) को दें। ताकि एरियर की गणना और भुगतान में कोई समस्या न आए।
मप्र में निगम-मंडल कर्मचारियों का वेतनमान के साथ DA में भी इजाफा
FAQ
- एरियर किस आधार पर दिया जा रहा है?
एरियर 4 प्रतिशत की वृद्धि के आधार पर दिया जा रहा है, जो करीब 7 लाख कर्मचारियों को 4 समान किस्तों में प्रदान किया जाएगा। - एरियर की पहली किस्त कब दी जाएगी ?
एरियर की पहली किस्त दिसंबर 2024 में दी जाएगी। - एरियर की गणना कैसे की जाएगी?
महंगाई भत्ते में एरियर की गणना 'एरियर केल्कुलेशन शीट' के माध्यम से की जाएगी। - क्टूबर 2024 के एरियर का प्रक्रिया क्या है?
क्टूबर 2024 के एरियर का जेनरेशन 'पे-रोल एरियर केल्कुलेशन' के माध्यम से किया जाएगा, और इसे दिवाली के मद्देनजर 25 से 29 अक्टूबर के बीच वितरित किया गया है। - DDO को इस प्रक्रिया की सूचना किस प्रकार दी जाएगी?
आयुक्त कोष एवं लेखा विभाग ने जिला कोषालय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे एरियर देने की प्रोसेस की जानकारी अधीनस्थ कोषालय और आहरण संवितरण अधिकारियों (DDO) को दें, ताकि गणना और भुगतान में कोई समस्या न आए।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक