सब इंजीनियर ने यूपीआई से ली रिश्वत, दूसरी किश्त नकद बुलाई, लोकायुक्त ने पकड़ा

Sanjay Gupta | Jun 05, 2026, 19:20 IST
engineers bribery upi
शासकीय विभाग में बैठे भ्रष्टाचारी अब ऑनलाइन यूपीआई जैसे सिस्टम से भी रिश्वत लेने लगे हैं। शुक्रवार 5 जून को ऐसे ही केस में लोकायुक्त इंदौर ने सब इंजीनियर को ट्रैप किया है। रिश्वत की दूसरी किश्त वह नकद में ले रहा था।

Indore: लोकायुक्त इंदौर ने ऑनलाइन रिश्वत लेने वाले जनपद पंचायत के एक सब इंजीनियर (संविदा) को धरा है। वह रिश्वत की दूसरी किश्त नकद में ले रहा था। इस पर फरियादी ने लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय इंदौर को शिकायत की। इसके बाद ट्रैप दल गठित हुआ और महेश्वर (खरगोन) में टीम ने रंगे हाथों पकड़ा। महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के आदेश पर कार्रवाई हुई।



यह हुई थी शिकायत, चार हजार ऑनलाइन लिए

आवेदक मंगन सिंह मकवाने सचिव ग्राम पंचायत बडवेल/कांकरिया तहसील महेश्वर जिला खरगोन ने इसकी शिकायत की। बताया कि महेश्वर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कार्यालय के सब इंजीनियर (संविदा) मनोज सावले द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है। पहले ही वह चार हजार रुपए दबाव बनाकर ऑनलाइन यूपीआई से ले चुका है।



इस काम के लिए मांग रहा था रिश्वत

आवेदक मकवाने ग्राम पंचायत कांकरिया में सचिव है। उसके द्वारा ग्राम पंचायत में कार्य करवाया गया था। आरोपी सब इंजीनियर मनोज सावले ने इस काम का पूर्णता सर्टिफिकेट जारी करने के लिए आवेदक से 14 हजार रुपए रिश्वत की मांग की।



आरोपी चार हजार रुपए ऑनलाइन रिश्वत ले चुका था। फिर अगली किश्त मांग रहा था। इस पर लोकायुक्त टीम ने शुक्रवार को आरोपी को रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्रवाई हो रही है।



टीम में यह सभी थे शामिल

लोकायुक्त ट्रैप दल में कार्यवाहक निरीक्षक आशुतोष मिठास, कार्यवाहक विवेक मिश्रा, आरक्षक विजय कुमार, आरक्षक शैलेन्द्र सिंह बघेल, आरक्षक पवन पटोरिया, आरक्षक कमलेश परिहार, आरक्षक मनीष माथुर शामिल थे।



ये भी पढ़ें...



रिश्वत कांड के बाद एमपी लोकायुक्त में बड़ा एक्शन, दो डीएसपी नपे



ग्वालियर कोर्ट में सरेआम रिश्वतखोरी: फाइल में चुपके से रखे पैसे, बाबू ने जेब में डाले



एसीबी ने ट्रैफिक एसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से लेता था पैसे



मनरेगा मस्टरोल के नाम पर रिश्वतखोरी, जूनियर असिस्टेंट ACB के शिकंजे में



Tags:
  • इंदौर
  • रिश्वत
  • लोकायुक्त ट्रैप
  • ऑनलाइन
  • लोकायुक्त इंदौर
  • सब इंजीनियर
  • महेश्वर