रिश्वत कांड के बाद एमपी लोकायुक्त में बड़ा एक्शन, दो डीएसपी नपे

Aman Vaishnav | Jun 05, 2026, 10:16 IST
Share
lokayukta corruption case dsp manju singh bm dwivedi
lokayukta corruption case dsp manju singh bm dwivedi

भोपाल में लोकायुक्त संगठन में घूसखोरी के मामले में दो डीएसपी मंजू सिंह और बीएम द्विवेदी को हटा दिया गया है। साथ ही इनके सस्पेंशन की अनुशंसा भी की गई है।

डीएसपी तक पहुंची घूसखोरी की आंच

भोपाल में लोकायुक्त संगठन के भ्रष्टाचार का मामला अब डीएसपी स्तर तक पहुंच गया है। गुरुवार, 04 जून को लोकायुक्त के डीजीओ जगेश देशमुख ने डीएसपी मंजू सिंह और डीएसपी बीएम द्विवेदी को निलंबित करने का प्रस्ताव डीजीपी कैलाश मकवाना को भेजा। साथ ही इन दोनों डीएसपी को लोकायुक्त से हटाकर पीएचक्यू भेज दिया है।

स्टिंग में क्या हुआ खुलासा

एक मीडिया हाउस ने लोकायुक्त संगठन में चल रहे घूस के खेल का स्टिंग ऑपरेशन किया था। इस दौरान रिपोर्टर आरोपियों के रिश्तेदार के रूप में पहचान बनाकर सामने आए।

करीब डेढ़ महीने तक लोकायुक्त के कर्मचारियों और अफसरों से संपर्क किया गया। इसमें सामने आया कि ट्रैप मामलों में फंसे सरकारी कर्मचारियों की मदद के नाम पर पैसे वसूले जा रहे थे।

क्लीन चिट और वॉयस सैंपल के नाम पर वसूली

स्टिंग में यह उजागर हुआ है कि आरोपी कर्मचारी तीन तरह के काम के नाम पर रकम मांगते थे।

  • पहला केस की क्लीन चिट।
  • दूसरा खात्मा रिपोर्ट।
  • तीसरा वॉइस सैंपल (आवाज के नमूने) की प्रक्रिया को प्रभावित करना।
एक मामले में तीन लाख रुपए में क्लीन चिट और पांच लाख रुपए में वॉइस सैंपल मैनेज करने की बात सामने आई थी। यानी कुल आठ लाख रुपए की यह डील स्टिंग में रिकॉर्ड हो गई।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

इसी मामले में इससे पहले तीन कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका था। बुधवार, 03 जून को सफाई कर्मी रामलाल कुर्मी, दरोगा वैद्यनाथ ठाकुर और कॉन्स्टेबल गौरव साहू को निलंबित किया गया था।

इसके अलावा कार्यालय बंटू बिहारी पांडेय और वाहन चालक अमित विश्वकर्मा पर भी कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

लोकायुक्त और उसका काम

बता दें कि लोकायुक्त मध्यप्रदेश में सरकारी भ्रष्टाचार की जांच करने वाली स्वतंत्र संस्था है। यह सरकारी कर्मचारियों पर घूसखोरी के मामलों में ट्रैप (जाल बिछाकर पकड़ना) की कार्रवाई करती है।

वहीं इस मामले में खुद लोकायुक्त के कर्मचारी और अफसर ही भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए। यह मामला इसलिए गंभीर है क्योंकि जो संस्था भ्रष्टाचार रोकने के लिए है,उसी में घूस का खेल चल रहा था।

ये खबरें भी पढ़िए...

भ्रष्टाचार की जांच में सुस्त लोकायुक्त और EOW, खात्मा रिपोर्ट पेश करने में दिखाई फुर्ती

दिल्ली होटल हादसे से एमपी को सबक लेने की जरूरत, जंग खा रहे इमारतों के फायर सिस्टम

मध्यप्रदेश न्यूज : रसूखदारों ने बदला जंगल का भूगोल, बांधवगढ़ रिजर्व में खतरे में बाघों की जिंदगी

एमपी न्यूज: फिर नौ फर्जी डॉक्टर पकड़ाए, नकली रजिस्ट्रेशन से पाई सरकारी नौकरी

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • भ्रष्टाचार
  • लोकायुक्त
  • सरकारी कर्मचारियों
  • घूसखोरी
  • डीजीपी कैलाश मकवाना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा