सिंगरौली में EOW की दबिश, महिला एवं बाल विकास विभाग पर कसा शिकंजा

Siddhi Tamrakar | Jan 31, 2025, 15:51 IST
महिला एवं बाल विकास विभाग
EOW ने सिंगरौली में महिला एवं बाल विकास विभाग पर छापा मारा है। इस मामले में अभी वित्तीय अनियमितताओं की जांच जारी, सरकार ने आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में....

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के ऑफिस पर आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने छापा मारा है। इस कार्रवाई से जिले के दूसरे सरकारी ऑफिसों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यह पहली बार है जब जिले के किसी सरकारी दफ्तर में EOW की टीम ने दबिश दी है।



खबर यह भी-नगर पालिका CMO दिशा डेहरिया के कई ठिकानों पर EOW की रेड, ढाई करोड़ की संपत्ति का खुलासा



लगभग 5 करोड़ की खरीदी पर जांच

खबर यह भी-CGMSC : रायपुर - दुर्ग में ACB - EOW का छापा ,सरकारी मेडिकल सप्लाई केस



EOW की 8 सदस्यीय टीम कर रही जांच

EOW रीवा की आठ सदस्यीय टीम ने सिंगरौली पहुंचकर जांच शुरू की। जिला कार्यक्रम अधिकारीराजेश राम गुप्ताजांच के दौरान अनुपस्थित रहे, क्योंकि वे फिलहाल भोपाल में हैं। जांच टीम अधीनस्थ अधिकारियों (subordinate officers) से पूछताछ कर डॉक्यूमेंट्स की जांच कर रही है।



खबर यह भी- समिति प्रबंधक के घर से 36 लाख का सोना मिला, 5 करोड़ की संपत्ति जब्त, EOW ने मारा था छापा



छत्तीसगढ़ की फर्म से हुई थी सप्लाई

सूत्रों के मुताबिक, यह खरीदी डीएमएफ (DMF) फंड से की गई थी और सप्लाई छत्तीसगढ़ की एक फर्म द्वारा की गई थी। जब यह मामला मीडिया में आया तो सिंगरौली से भोपाल तक बवाल मच गया था।



खबर यह भी- रतलाम नगर निगम के अकाउंट ऑफिसर के ठिकानों पर EOW ने मारा छापा



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • EOW raid
  • महिला एवं बाल विकास विभाग
  • सिंगरौली
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • DMF