रतलाम नगर निगम के अकाउंट ऑफिसर के ठिकानों पर EOW ने मारा छापा

Siddhi Tamrakar | Published:
Share
विकास सोलंकी
विकास सोलंकी

रतलाम में नगर निगम के अकाउंट ऑफिसर विकास सोलंकी के घर पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बुधवार सुबह छापा मारा है। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में...

आमीन हुसैन @ रतलाम

रतलाम में नगर निगम के अकाउंट ऑफिसर विकास सोलंकी के घर पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने सोमवार सुबह छापा मारा। इंदौर से आई अफसरों की टीम ने सुबह के करीब 4 बजे सोलंकी के ग्लोबस कॉलोनी स्थित आवास और धार जिले के रिंगनोद गांव में उनके पैतृक घर पर डॉक्यूमेंट्स की जांच की। EOW के इंदौर डीएसपी पवन सिंघल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है।

बता दें विकास सोलंकी सहित 36 के खिलाफ उज्जैन लोकायुक्त ने 7 माह पहले बहुचर्चित राजीव गांधी सिविक सेंटर के मामले में एफआईआर दर्ज की थी। ईओडब्ल्यू की कार्रवाई उसी तारतम्य से जुड़ी हुई है। ईओडब्ल्यू की टीम से अभी मामले में अधिकारिक रूप से कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

eow raid
eow raid


पत्नि जिला पंचायत में है अकाउंट ऑफिसर

विकास सोलंकी की पत्नी प्रीति डेहरिया जिला पंचायत में अकाउंट ऑफिसर के पद पर नियुक्त हैं। वहीं, उसके पिता नंदकिशोर सोलंकी आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक हैं। सोलंकी के पैतृक घर में उनकी मां, बड़े भाई और भाभी भी रहते हैं। उनके भाई इंदौर और जोबट के बीच दो बसें चलाते हैं।

पहले भी विवादों में रहे हैं सोलंकी

विकास सोलंकी पहले भी विवादों में रह चुके हैं। 7 महीने पहले उज्जैन लोकायुक्त ने उन्हें और 36 अन्य आरोपियों के खिलाफ राजीव गांधी सिविक सेंटर भ्रष्टाचार मामले में एफआईआर दर्ज की थी। आरोप था कि सिविक सेंटर की करोड़ों की जमीन को कम दामों में बेचा गया था। इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद सोलंकी को नगर निगम के कमिश्नर पद से निलंबित कर दिया गया था। बाद में विभागीय कार्रवाई के बाद उनका निलंबन खत्म कर उन्हें अकाउंट ऑफिसर के पद पर बहाल कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है। फिलहाल EOW की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम नगर निगम
  • EOW
  • latest news
  • मध्य प्रदेश समाचार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर