सूत्र खुलासा- ESB की सिपाही परीक्षा में भी कम्प्यूटर कॉम्प्रोमाइज किए गए, 14 संदिग्ध उम्मीदवार
Indore. कर्मचारी चयन मंडल मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षा एजेंसी है। इसकी आबकारी आरक्षक परीक्षा में रतलाम के सेंटर में कम्प्यूटर कॉम्प्रोमाइज हुए। यहां के सेंटर पर 12 उम्मीदवारों ने खेल किया। इनके द्वारा अंतिम 20 मिनट में सभी प्रश्न हल कर सौ में सौ अंक हासिल किए थे। लेकिन ईएसबी की आईटी टीम की जांच में यह पकड़े गए और फिर 28 फरवरी को इनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया। अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि सिपाही भर्ती परीक्षा जो 7500 पदों के लिए हुई थी। इसमें करीब 9.50 लाख उम्मीदवार थे, इसमें भी एक सेंटर पर 14 संदिग्ध पकड़ में आए हैं।
यहां भी रतलाम वाले पैटर्न पर ही हुई नकल
इसमें भी रतलाम वाले पैटर्न पर ही नकल हुई है। इन उम्मीदवारों द्वारा परीक्षा के अंतिम 20-25 मिनट के दौरान ही पूरे सवाल हल किए। साथ ही पूरे में से पूरे अंक हासिल किए। इसमें भी कम्प्यूटर काम्प्रोमाइज किए गए और इसमें भी सेंटर की मिलीभगत की आशंका है। परीक्षा 30 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई थी । परीक्षा केंद्र भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन थे।
MP Sarkari Naukri: MPESB ग्रुप-5 भर्ती में 291 पदों पर आवेदन शुरू, 90 हजार तक सैलरी
इस तरह आईटी टीम ने पकड़ा
ईएसबी की जांच में आया कि इन 14 उम्मीदवारों के अंक बहुत अधिक थे। इसके बाद आईटी टीम ने इनका अध्ययन किया और इनका रिजल्ट पहले तो होल्ड किया। फिर सेंटर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसमें भी आया कि इनके द्वारा अंतिम समय में ही सभी प्रश्न को एक साथ हल किया गया। इसके पहले वह अधिकांश समय केवल कम्प्यूटर में स्क्रीन ही आगे-पीछे करते रहे और प्रश्न हल नहीं किए। जांच के बाद जब पुख्ता हो गया था कि इसमें हाईप्रोफाइल नकल की गई है, इसके बाद अब ईएसबी में अब इन पर भी केस दर्ज कराने की फाइल दौड़ गई है। संभावना है कि जल्द ही इन संदिग्धों पर ईएसबी द्वारा केस दर्ज कराया जाएगा।
माध्यमिक खेल शिक्षक भर्ती 2024 हाईकोर्ट के आदेश के अधीन, DPI और ESB से मांगा जवाब
आबकारी आरक्षक में यह हुआ था घोटाला
ईएसबी द्वारा आबकारी आरक्षक परीक्षा का आयोजन 9 से 25 सितंबर 2025 तक कराया था। रतलाम शहर के रतलाम पब्लिक स्कूल में विविध पालियों में बैठे भिंड़, मुरैना व अन्य शहरों के 12 उम्मीदवारों के अंक बहुत ज्यादा थे। यह टॉपर्स के अंक थे।
जांच में सामने आया कि इन सेंटर पर सभी उम्मीदवारों ने परीक्षा के अंतिम 20 मिनट में ही पेपर साल्व किया है। इसके पहले यह लगातार पेपर को स्क्राल कर रहे थे। शंका है कि यह कम्प्यूटर कॉम्प्रोमाइज थे और दूसरी स्क्रीन पर पेपर देखा जा रहा था।
यह पेपर देखने के बाद इन्हें आंसर बताए गए और अंतिम 20 मिनट में इन्हें साल्व किया गया। इसके लिए सेंटर के ही एक व्यक्ति की भूमिका संदिग्ध है, जो इन 12 उम्मीदवारों की मदद कर रहा था। यह भी सीसीटीवी एनालिस में आया है कि सेंटर का यह व्यक्ति इन उम्मदीवारों की मदद कर रहा था।
एमपी के 12 लाख कर्मचारी-पेंशनर्स को झटका, 64 फीसदी महंगाई भत्ते के लिए करना होगा इंतजार
भोपाल में इन 12 पर कराई गई थी एफआईआर
इस जांच के बाद चेयरमैन संजय शुक्ला के आदेश पर ईएसबी सिस्टम एनालिस्ट प्रणीत सिजरिया ने एमपी नगर थाना भोपाल में केस दर्ज कराया। इसमें 12 उम्मीदवारों पर बीएनएस की धारा 318(4) के तहत केस दर्ज किया गया है। यह सभी उम्मदीवार रतलाम पब्लिक स्कूल से परीक्षा में शामिल हुए थे।
अब एक ही परीक्षा से मिलेंगे कई विभागों में नौकरी के मौके, छत्तीसगढ़ में बनेगा कर्मचारी चयन मंडल
एफआईआर में यह लिखा था
परीक्षा 9 सितंबर से 21 सितंबर 2025 को हुई थी। इसमें अंकों का एनालिस किया गया। जिसमें रतलाम पब्लिक स्कूल से शामिल 12 अभ्यर्थियों का डाटा एनालिस किया गया। इसमें 12 अभ्यर्थियों की गतिविधि असामान्य मिली।
सीसटीवी व अन्य डाटा का परीक्षण किया गया। इसमें 12 अभ्यर्थियों को एक अन्य व्यक्ति द्वारा परीक्षा में अनुचित तरीके से लाभ पहुंचाने का प्रयास करना सीसीटीवी में दिखा। इस आधार पर इनकी परीक्षा निरस्त की गई। आरोपी उम्मीदवार आशुतोष, विवेक शर्मा, कुलदीप, सुभाष सिंह, दयाशंकर कुशवाह, रवि कुमार, अनिल कुमार, शैलेंद्र बोहरे, अंकित सिंह, संजीत, पुष्पेंद्र, आशु गुप्ता है। इन पर बीएनस की धारा 318(4) में केस हुआ है। अब रतलाम पुलिस द्वारा इसकी जांच की जा रही है।