एमपी के 12 लाख कर्मचारी-पेंशनर्स को झटका, 64 फीसदी महंगाई भत्ते के लिए करना होगा इंतजार
Sanjay Dhiman | Mar 05, 2026, 18:24 IST
Photograph: (the sootr)
मध्यप्रदेश में महंगाई भत्ता बढ़ोतरी के बावजूद 64 फीसदी डीए के लिए करीब 12 लाख कर्मचारी और पेंशनर्स को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। सरकार तय लक्ष्य से पीछे चल रही है।
News in Short
- लक्ष्य से पीछे: सरकार इस साल 64% महंगाई भत्ता देने का अपना वादा पूरा नहीं कर पाएगी।
- लंबा इंतजार: केंद्र के फैसले के 8 महीने बाद एमपी के कर्मचारियों को लाभ मिल रहा है।
- लाखों प्रभावित: प्रदेश के 12 लाख नियमित कर्मचारियों और पेंशनर्स पर इसका सीधा असर पड़ेगा।
- बढ़ती महंगाई: महंगाई के दौर में कर्मचारियों को राहत के लिए अभी और रुकना होगा।
- देरी की आशंका: अगले डीए (DA) के लिए भी 4 से 6 महीने का इंतजार करना पड़ सकता है।
News in Detail
हकीकत यह है कि हाल ही में जो DA बढ़ाया गया है, वह केंद्र सरकार के फैसले के 8 महीने बाद लागू हुआ है। अब जब केंद्र में फिर से नया DA घोषित होने वाला है, तो एमपी के कर्मचारियों को उसका लाभ पाने के लिए 4 से 6 महीने और इंतजार करना पड़ सकता है। फिलहाल बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों को अपनी ही हक की राशि के लिए सरकारी फाइलों के घूमने का इंतजार करना होगा।
यह खबरें भी पढ़ें..
एमपी में क्या फर्जी जाति प्रमाण पत्र से बन रहे अधिकारी, SDM, SDOP, जेल अधीक्षक तक पर उठे सवाल
72 घंटे की ड्यूटी के बाद एमपी में पुलिसकर्मियों की होली, कीचड़ और मिट्टी से मचाया धमाल, अफलर भी झूमे
सात लाख कर्मचारी और 4.5 लाख पेंशनर्स पर असर
इसका वास्तविक भुगतान मई महीने की सैलरी के साथ शुरू होगा। लेकिन कर्मचारी संगठनों का कहना है कि यह राहत पर्याप्त नहीं है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार के बराबर लाभ मिलना चाहिए।
केंद्र के फैसले का तुरंत लाभ मिलने की संभावना कम
पिछली बार भी केंद्र के फैसले के करीब आठ महीने बाद लाभ मिला था। इसी वजह से कर्मचारी संगठनों में असंतोष बढ़ता दिखाई दे रहा है। कर्मचारी चाहते हैं कि राज्य सरकार केंद्र के साथ तालमेल बनाए।
वित्त विभाग की योजना और सरकार का लक्ष्य
2028-29 तक महंगाई भत्ता 94 प्रतिशत तक पहुंचाने की तैयारी थी। लेकिन वर्तमान स्थिति में सरकार अपने तय लक्ष्य से पीछे चल रही है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि यह अंतर लगभग छह प्रतिशत है।
छठवें और पांचवें वेतनमान के कर्मचारियों के लिए क्या योजना
पांचवें वेतनमान के कर्मचारियों के लिए भी इसी तरह का प्लान बनाया गया। अभी इन कर्मचारियों को लगभग 315 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। सरकार की योजना इसे आने वाले समय में 345 प्रतिशत तक पहुंचाने की है।
यह खबरें भी पढ़ें..
सोम डिस्टिलरीज केस में आखिरकार हुई सुनवाई! दो जजों के रिक्यूजल के बाद हाईकोर्ट की सिंगल बेंच में मामला
अल्बानिया से सुरक्षित लौटी एमपी की पहलवान प्रियांशी प्रजापत, युद्ध के चलते फंसी थी
कर्मचारी संगठनों की मांग क्या है
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA