/sootr/media/media_files/2026/03/05/mp-police-holi-celebration-bhopal-gwalior-ujjain-indore-2026-03-05-14-21-12.jpg)
भोपाल में गुरुवार, 5 मार्च को नेहरू नगर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में होली मिलन समारोह हुआ। इस कार्यक्रम में डीजीपी कैलाश मकवाना, पुलिस कमिश्नर संजय कुमार, एसीपी समेत कई बड़े अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद थे।
समारोह में डीजे की धुन पर पुलिस अफसर और कर्मचारी फिल्मी गानों पर जमकर नाचे।
कीचड़ और मिट्टी से खेली होली
इस होली मिलन कार्यक्रम में रंग-गुलाल के साथ-साथ कीचड़ और मिट्टी की होली भी खेली गई। यहां आए पुलिसकर्मी और उनके परिवार वाले कीचड़ और मिट्टी में रंगे नजर आ रहे थे।
ग्वालियर और उज्जैन में भी पुलिसकर्मियों के होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ था।
/sootr/media/post_attachments/4134c4b4-122.png)
इंदौर में होली पर सन्नाटा
इंदौर में आमतौर पर होली के दूसरे दिन पुलिसवाले आपस में होली खेलते हैं। इस बार कंट्रोल रूम में सन्नाटा छाया रहा। अफसरों ने भी डीआरपी लाइन में होली मिलन का कोई आयोजन नहीं किया। बताया जा रहा है कि भागीरथपुरा कांड के बाद पुलिस अधिकारियों और शहर के नेताओं ने एक-दूसरे से दूरी बनाई रखी है। इसलिए इस बार होली का कोई कार्यक्रम नहीं किया गया है।
72 घंटे की ड्यूटी के बाद मनाई होली
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस ने लगातार 72 घंटे ड्यूटी की थी। होलिका दहन से लेकर होली खेलने तक पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। परंपरा के मुताबिक, पुलिसकर्मी होली के अगले दिन मिलकर उत्सव मनाते हैं।
/sootr/media/post_attachments/6bf91294-c25.png)
/sootr/media/post_attachments/b36c83f7-fea.png)
ग्वालियर में भी होली की धूम
ग्वालियर में 72 घंटे की ड्यूटी पूरी करने के बाद होली मनाई। गुरुवार, 5 मार्च को पुलिस लाइन में पुलिस अफसरों और जवानों ने होली का उत्सव मनाया। इस दौरान अधिकारी और कर्मचारी रंग-गुलाल में सराबोर नजर आए। साथ ही डीजे पर होली गीतों पर जमकर नाचते दिखे।
पुलिस लाइन में होली के लिए एक खास पंडाल तैयार किया गया था। इसमें आईजी, डीआईजी, एसएसपी, एडिशनल एसपी, सीएसपी, डीएसपी और थाना प्रभारियों के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी। इसके बाद जवानों के लिए भी कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
/sootr/media/post_attachments/6997fe73-11e.png)
उज्जैन में फिल्मी गानों पर थिरके पुलिसकर्मी
उज्जैन पुलिस ने भी तीन दिन की लगातार ड्यूटी के बाद पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह मनाया था। इस खास मौके पर कलेक्टर रोशन कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस जवान मौजूद थे।
उज्जैन में हर साल होली के अगले दिन पुलिस लाइन में ये आयोजन किया जाता है। यहां अधिकारी और जवान एक साथ होली का आनंद लेते हैं।
ये खबरें भी पढ़िए...
होली पर एमपी आने वाले यात्रियों को लगा झटका, बस का किराया बढ़ा 4 गुना
तस्कर दोस्तों ने शादी के जश्न में उड़ाए नोट, दुल्हा बने पुलिस जवान को धोना पड़ा नौकरी से हाथ
धार भोजशाला में शांति से मनी बसंत पंचमी तो ड्यूटी के बाद पुलिस ने मनाया जश्न, जमकर झूमे जवान
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us