ESB के ITI TO रिजल्ट कठघरे में, पटवारी भर्ती जैसा बताया जा रहा घोटाला, जांच की मांग

Sanjay Gupta | Jul 27, 2026, 12:47 IST
सरनेम से विवादों में आया ESB का ITI TO रिजल्ट
ईएसबी ने आईटीआई टीओ का रिजल्ट शुक्रवार 24 जुलाई की शाम को जारी किया, लेकिन रिजल्ट पर सवाल उठ रहे हैं। खासकर एक ही सरनेम वाले और एक ही शहर के उम्मीदवारों का टॉप टेन में आना खटक रहा है। द सूत्र की खबर के बाद इसकी जांच की मांग उठी है।

ईएसबी के आईटीआई टीओ के 1120 पदों के लिए फरवरी-मार्च में परीक्षा हुई थी। लंबे इंतजार के बाद ईएसबी ने शुक्रवार को इसका रिजल्ट जारी किया। इसमें एक लाख 65 हजार उम्मीदवार थे। करीब 30 विविध ट्रेडों (विभाग व पदों के लिए) परीक्षा हुई थी।



रिजल्ट आने के बाद फिर आरोप लग रहे हैं। द सूत्र द्वारा 25 जुलाई को दी गई खबर के बाद इसकी जांच की मांग उठ रही है। इस घोटाले से साल 2023 के पटवारी भर्ती जैसे घोटाले की बात उठ रही है।



892cd499-820


कुर्मी/पटेल सरनेम वाले मेरिट में, सागर परीक्षा केंद्र

आईटीआई टीओ में एक कंप्यूटर ऑपरेटर्स व प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा) का भी ट्रेड था जिसमें करीब 120 पद थे। जब इसका रिजल्ट आया तो इसमें टॉप टेन मेरिट में चार उम्मीदवारों का सरनेम एक ही (कुर्मी) है और दो का सरनेम पटेल है। वहीं इन सभी छह उम्मीदवारों का परीक्षा सेंटर सागर शहर में ही था। वहीं बताया जा रहा है कि अलग-अलग ट्रेड में मेरिट में 12 पटेल और तीन में कुर्मी सरनेम वाले हैं। इसमें पेपर कोड ए, एफ, जी, आई, जे, के, एन, और क्यू शामिल हैं।



2d67a235-eb0

यह की गई मांगें

सॉल्वर गैंग की संलिप्तता के आरोप

मांग पत्र में कहा गया है कि इस तरह से एक ही जिले से और एक ही वर्ग वालों के चयन से आशंका है कि सॉल्वर गैंग की इसमें संलिप्तता है। कुछ उम्मीदवार ऐसे हैं जो एक-दो नहीं, तीन-चार और इससे अधिक ट्रेडों में भी मेरिट में आए हैं।





सागर जिले से एक ही वर्ग विशेष के चयन सर्वाधिक हुए हैं। वहीं ईएसबी के रिजल्ट में पारदर्शिता का अभाव है और नॉर्मलाइजेशन के नाम पर खिलवाड़ कर लाभ पहुंचाने के आरोप भी मांगपत्र में लगे हैं।



26502dad-40d


पटवारी भर्ती जैसा बता रहे उम्मीदवार

द सूत्र को कुछ उम्मीदवारों ने फोन किया और इसे साल 2023 के पटवारी भर्ती घोटाले जैसा कहा। इसमें भी ग्वालियर के एक ही सेंटर एनआरआई कॉलेज से टॉप टेन में से 7 उम्मीदवार निकले थे।



629a8d20-53d


आबकारी आरक्षक, सिपाही भर्ती में पकड़ाया था कांड

हाल ही में ईएसबी ने ही सिपाही भर्ती और आबकारी आरक्षक को लेकर पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें था कि कुछ उम्मीदवारों ने सांठगांठ कर अंतिम समय में पूरा प्रश्नपत्र ही सॉल्व कर सर्वोच्च अंक हासिल कर लिए। इसमें आबकारी आरक्षक में रतलाम के सेंटर से 12 उम्मीदवारों के नाम आए थे, वहीं भोपाल के सेंटर का नाम सिपाही भर्ती में आया था।



दोनों में ही ईएसबी ने केस दर्ज कराया था। इसके पहले जेल प्रहरी परीक्षा में राजा भैया किरदार चर्चा में आया था, जिसे 100 में से 101.66 अंक प्राप्त हुए थे। इसका खुलासा भी द सूत्र ने किया था। बाद में सामने आया कि इस परीक्षा में 109 उम्मीदवारों के रिजल्ट संदिग्ध होने के कारण होल्ड किए गए। हालांकि इसमें ईएसबी ने पुलिस में केस दर्ज नहीं कराया।



ये खबरें भी पढ़िए...



मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती, ESB जल्द शुरू करेगा 9662 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया



ESB के ITI TO रिजल्ट पर बवाल, एक ही सरनेम वाले टॉपर्स, सभी का सेंटर सागर



MP News: ESB के तीन रिजल्ट को लेकर उम्मीदवारों में निराशा, दो में हाईकोर्ट का पेंच



MPPSC का नया मोबाइल एप लॉन्च, एडमिट कार्ड से रिजल्ट तक, सब कुछ मिलेगा एप पर



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • सिपाही भर्ती
  • आईटीआई
  • ESB
  • ईएसबी
  • आबकारी आरक्षक