ESB के तीन रिजल्ट को लेकर उम्मीदवारों में निराशा, दो में हाईकोर्ट का पेंच
Sanjay Gupta | Jul 21, 2026, 15:27 IST
esb three results delayed high court case
ईएसबी की अलग-अलग परीक्षाओं में हर साल 30 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल होते हैं। लेकिन ईएसबी की कार्यशैली से उम्मीदवार लगातार निराश हो रहे हैं। फिलहाल तीन परीक्षाओं के रिजल्ट अटके हुए हैं और अभ्यर्थी कई महीनों से इनका इंतजार कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की तीन भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट को लेकर उम्मीदवारों में भारी निराशा है। इनमें ग्रुप 1 सब ग्रुप 2, ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 और आईटीआई टीओ की भर्ती परीक्षा शामिल है। इन तीनों परीक्षाओं में करीब ढाई लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे, जो पिछले चार से छह महीने से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
इस परीक्षा के रिजल्ट (ग्रुप 1 रिजल्ट) में सबसे बड़ा पेंच हाईकोर्ट में चल रहा मामला है। यह केस लोक स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा विभाग से जुड़ा है। याचिका नंबर 12623/26 में सीधी भर्ती और पदोन्नति से भरे जाने वाले पदों को लेकर सवाल उठाया गया है। इस याचिका में कुल 48 याचिकाकर्ता हैं।
सरकार ने कोर्ट में जवाब देने के लिए समय मांगा है। मामले की सुनवाई 13 जुलाई को संभावित थी, लेकिन अभी तक नहीं हो सकी है। इसमें 9 अप्रैल को रिजल्ट जारी नहीं करने का अंतरिम आदेश है जो अभी बना हुआ है।
इस परीक्षा की बात करें तो इसमें भी हाईकोर्ट जबलपुर और इंदौर की याचिकाओं की ही भूमिका है। दरअसल, इस भर्ती में अलग-अलग विभागों के पद शामिल हैं। नगर निगमों में सहायक इंजीनियर की भर्ती को लेकर मामला कोर्ट पहुंचा था।
याचिकाकर्ताओं का कहना है कि सहायक इंजीनियर का पद उच्च स्तर का है और इसकी भर्ती पीएससी के जरिए होनी चाहिए, ईएसबी के जरिए नहीं। इसी मामले में हाईकोर्ट ने सहायक इंजीनियर के पदों पर भर्ती पर रोक लगा दी है। फिलहाल मामला कोर्ट में लंबित है और अगली संभावित सुनवाई 27 जुलाई को हो सकती है।
आईटीआई टीओ परीक्षा का रिजल्ट भी चार माह से अटका हुआ है। इसमें 1120 पद हैं और 1.65 लाख उम्मीदवार हैं। ईएसबी से मिली जानकारी के अनुसार इस रिजल्ट को लेकर कोई पेंच नहीं है। अधिकारी इसका रिजल्ट जल्द जारी करने की बात कह रहे हैं।
वहीं उम्मीदवारों की मांग है कि ग्रुप 1 सब ग्रुप 2 व ग्रुप टू सब ग्रुप 3 की परीक्षाओं में विविध विभागों के पद होते हैं। ऐसे में यदि एक-दो पद कोड को लेकर हाईकोर्ट की कोई रोक है तो उससे पूरा रिजल्ट होल्ड नहीं किया जाए। इसका रिजल्ट जारी किया जाए। हालांकि यह बात भी है कि यदि किसी भी तरह का रिजल्ट ईएसबी को जारी करना है तो उन्हें इसके लिए भी हाईकोर्ट से मंजूरी लेना होगी। इसी के चलते यह मामला उलझा हुआ है।
वहीं इस मामले में ईएसबी को पीएससी से सीख लेने की जरूरत है। आयोग ने इस मामले में कानूनी लड़ाई के लिए अलग से अधिवक्ताओं की टीम तैयार की है। साथ ही यदि कोई रिजल्ट/परीक्षा होल्ड होती है तो आयोग की पहली कोशिश होती है इन पर स्टे हटवाए और इन्हें जारी किया जाए। आगे फिर कानूनी मामला चलता रहेगा। इसी के तहत कई विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर के रिजल्ट जारी हुए और आयोग को राज्य सेवा मेंस परीक्षा 2025 को कराने की मंजूरी भी मिली। वहीं ईएसबी इस मामले में इस तरह के कदम नहीं उठाता है, जिसके चलते मामला फंसा हुआ है।
News Strike: MPPSC से ESB तक… क्यों सवालों घिर गईं MP की 3 बड़ी भर्ती प्रक्रियाएं?
ESB भर्ती में ST आरक्षण पर विवाद, सिर्फ तीन जनजातियों को मिले लाभ पर बवाल
ESB की ITI TO परीक्षा रिजल्ट के इंतजार में 1.65 लाख उम्मीदवार, फिर कोई गफलत तो नहीं
ईएसबी की सिपाही भर्ती के बाद अब सूबेदार, ASI भर्ती में Z और T फॉर्मूले ने किया खेला
क्या है परीक्षा की स्थिति, पद
- ग्रुप 1 सब ग्रुप 2 भर्ती परीक्षा 17 से 20 फरवरी के बीच हुई थी। इसमें 450 पद हैं और करीब 18 हजार उम्मीदवार शामिल हुए थे।
- ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 भर्ती परीक्षा 29 जनवरी से 6 फरवरी के बीच हुई थी। इसमें 454 पद हैं और करीब 67 हजार उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी।
- आईटीआई टीओ भर्ती परीक्षा 27 फरवरी से 17 मार्च के बीच हुई थी। इसमें 1,120 पद हैं और करीब 1.65 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।
क्या आ रही समस्या
ग्रुप 1 सब ग्रुप 2
सरकार ने कोर्ट में जवाब देने के लिए समय मांगा है। मामले की सुनवाई 13 जुलाई को संभावित थी, लेकिन अभी तक नहीं हो सकी है। इसमें 9 अप्रैल को रिजल्ट जारी नहीं करने का अंतरिम आदेश है जो अभी बना हुआ है।
ग्रुप टू सब ग्रुप 3
याचिकाकर्ताओं का कहना है कि सहायक इंजीनियर का पद उच्च स्तर का है और इसकी भर्ती पीएससी के जरिए होनी चाहिए, ईएसबी के जरिए नहीं। इसी मामले में हाईकोर्ट ने सहायक इंजीनियर के पदों पर भर्ती पर रोक लगा दी है। फिलहाल मामला कोर्ट में लंबित है और अगली संभावित सुनवाई 27 जुलाई को हो सकती है।
आईटीआई टीओ परीक्षा रिजल्ट में पेंच नहीं
उम्मीदवारों की क्या मांग है
पीएससी से सीख लेने की जरूरत
ये खबरें भी पढ़ें...
ESB भर्ती में ST आरक्षण पर विवाद, सिर्फ तीन जनजातियों को मिले लाभ पर बवाल
ESB की ITI TO परीक्षा रिजल्ट के इंतजार में 1.65 लाख उम्मीदवार, फिर कोई गफलत तो नहीं
ईएसबी की सिपाही भर्ती के बाद अब सूबेदार, ASI भर्ती में Z और T फॉर्मूले ने किया खेला
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava