ESB की ITI TO परीक्षा रिजल्ट के इंतजार में 1.65 लाख उम्मीदवार, फिर कोई गफलत तो नहीं

Sanjay Gupta | Jul 17, 2026, 14:30 IST
Share
mp esb iti training officer exam result
mp esb iti training officer exam result

कर्मचारी चयन मंडल की कार्यशैली हमेशा से ही विवादित रही है। आईटीआई टीओ परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार चार माह से हो रहा है। वहीं लंबे इंतजार से इस बात की आशंका है कि रिजल्ट बनाने के दौरान मंडल ने कहीं कोई गफलत तो नहीं पकड़ी है। जैसे आबकारी आरक्षक में हुआ था।

कर्मचारी चयन मंडल द्वारा तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के लिए आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा-2026 (ITI Training Officer)c का आयोजन हुआ था। परीक्षा 27 फरवरी से 17 मार्च 2026 तक विविध ट्रेंड के लिए हुई। इसके बाद से ही इस परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार हो रहा है।

परीक्षा के लिए हैं 1.65 लाख उम्मीदवार

इस भर्ती के लिए 1120 पद आए हैं। वहीं इसके लिए एक लाख 65 हजार 551 उम्मीदवारों ने फार्म भरे थे। यह सभी चार माह से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

वहीं उम्मीदवारों की समस्या यह है कि उन्हें मंडल से किसी तरह की जानकारी नहीं मिल रही है। उम्मीदवार लगातार मंडल के दफ्तर में फोन कर रहे हैं और अधिकारी-कर्मचारियों से मिल रहे हैं, लेकिन जवाब नहीं मिल रहा है।

वेबसाइट चेक करते रहिए

वहीं उम्मीदवारों ने बताया कि ईएसबी में संपर्क करने पर बस यही कहा जाता है कि जल्द संभावना है, कृपया वेबसाइट चेक करते रहें, रिजल्ट के तारीख की जानकारी उपलब्ध नहीं है। उम्मीदवारों ने कहा कि मई माह से यही जवाब हमे हेल्पलाइन नंबर पर मिल रहा है।

द सूत्र ने डायरेक्टर से पूछा, जवाब नहीं

इस मामले में द सूत्र ने भी ईएसबी के डायरेक्टर अजय कटेसरिया को उम्मीदवारों की समस्या बताते हुए रिजल्ट की जानकारी मांगी है, अभी तक उस पर जवाब नहीं आया है।

क्या रिजल्ट को लेकर कोई गफलत तो नहीं

अब सवाल यह उठ रहा है कि रिजल्ट बनाने के दौरान कोई गफलत तो नहीं मिली है जैसे आबकारी परीक्षा में मिला था। ईएसबी रिजल्ट तैयार करते समय यह भी जांचता है कि किसी उम्मीदवार के नंबर एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी तो नहीं हैं। यह देखा जाता है कि किसी अभ्यर्थी ने अंतिम पलों में मिलीभगत कर पूरा पेपर सॉल्व तो नहीं किया। इस तरह की असामान्य स्थिति मिलने पर जांच की जाती है।

जैसे कि आबकारी आरक्षक परीक्षा में सामने आया था कि अंतिम मिनटों में पूरा पेपर साल्व कर पूरे अंक हासिल किए गए थे। ऐसे में मेरिट में आने वाले उम्मीदवारों के साथ ही वेटिंग वाले उम्मीदवारों के आए अंकों का रेंडम आधार पर पूरी जांच की जाती है।

इसमें देखा जाता है कि इन उम्मदीवारों के पेपर साल्व करने का पैटर्न क्या रहा, इसमें कुछ शंकास्पद तो नहीं हुआ। इसकी भी जांच अब ईएसबी हर रिजल्ट के पहले जांचता है। हालांकि अभी इस पर ईएसबी ने कोई स्थिति साफ नहीं की है।

कैलेंडर के भी पते नहीं

हाल ही में ईएसबी ने परीक्षा कैलेंडर को भी वेबसाइट से हटा लिया था। इस पर द सूत्र को डायरेक्टर कटेसरिया ने कहा था कि जल्द इसे अपडेट किया जाएगा।

लेकिन अभी तक यह अपडेट नहीं हुआ है। इस कैलेंडर में बताई कई परीक्षाएं तो हुई ही नहीं है और इसके पहले ही इसे हटा दिया गया है। इसे लेकर भी उम्मीदवारों में निराशा है।

ये भी पढ़ें...

वेबसाइट से गायब हुआ MPESB परीक्षा कैलेंडर, छात्रों के बीच मची अफरा-तफरी, जानें वजह

इंदौर में छात्रों का हल्लाबोल: MPESB भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन

ESB भर्ती में ST आरक्षण पर विवाद, सिर्फ तीन जनजातियों को मिले लाभ पर बवाल

News Strike: MPPSC से ESB तक… क्यों सवालों घिर गईं MP की 3 बड़ी भर्ती प्रक्रियाएं?

Tags:
  • कर्मचारी चयन मंडल
  • आईटीआई
  • ईएसबी
  • आबकारी आरक्षक परीक्षा
  • आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि