आबकारी आरक्षक पद भर्ती 2024 : आवेदन की तारीख और दिशा-निर्देश जारी

Raj Singh | Dec 31, 2024, 13:28 IST
ESB
मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आबकारी आरक्षक के सीधी एवं बैकलॉग पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती परीक्षा 2024 के लिए होगी।

मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आबकारी आरक्षक के सीधी और बैकलॉग पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती परीक्षा 2024 के लिए होगी, और इच्छुक उम्मीदवार 15 फरवरी 2025 से 01 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में संशोधन की प्रक्रिया 15 फरवरी 2025 से 06 मार्च 2025 तक उपलब्ध होगी। परीक्षा की संभावना 05 जुलाई 2025 से शुरू होने की है, जिसमें उम्मीदवारों को दो अलग-अलग पाली में परीक्षा दी जाएगी।



महत्वपूर्ण तारीख

  • आवेदन पत्र भरने की तिथि: 15 फरवरी 2025 से 01 मार्च 2025 तक
  • आवेदन पत्र में संशोधन: 15 फरवरी 2025 से 06 मार्च 2025 तक
  • संभावित परीक्षा तिथि: 05 जुलाई 2025 से शुरू

एग्जाम की क्या रहेगी शिफ्ट

दो शिफ्ट में परीक्षा कराएं जा सकते हैं। जो इस प्रकार हो सकती हैं...



  • पहली शिफ्ट: सुबह: 09:00 बजे से 11:00 बजे तक (2 घंटे)
  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 02:30 बजे से 04:30 बजे तक (2 घंटे)

राज्य पुलिस सेवा के 14 अफसरों के ट्रांसफर, देखें किसे कहां भेजा



रिपोर्टिंग समय

  • सुबह: 07:00 से 08:00 बजे तक
  • दोपहर: 01:00 से 02:00 बजे तक

इन शहरों में कराए जा सकते हैं परीक्षा

अगर परीक्षा केंद्र की बात करें तो यह बालाघाट, भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी, उज्जैन जैसे शहरों में आयोजित किया जा सकता है।



MPPSC ने राज्य वन सेवा 2023 का अंतिम रिजल्ट किया जारी



क्या होगी आवेदन की फीस

  • अनारक्षित अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपए।
  • मध्यप्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/ई.डब्ल्यू.एस./दिव्यांगजन के लिए 250 रुपए।
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क (कियोस्क के माध्यम से) 60 रुपए
  • पोर्टल शुल्क (रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर द्वारा) के लिए 20 रुपए

महत्वपूर्ण निर्देश

  • आधार पंजीयन अनिवार्य है।
  • फोटोयुक्त पहचान पत्र (मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पासपोर्ट) लाना अनिवार्य है। ई-आधार केवल सत्यापित होने पर मान्य होगा।
  • बहुस्तरीय बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान आधार नंबर लॉक होने पर उसे अनलॉक करवाना आवश्यक है।
  • परीक्षा केंद्र में प्रवेश रिपोर्टिंग समय के बाद नहीं मिलेगा।
  • इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, नकल पर्चा आदि का उपयोग निषेध है।
  • आवेदन पत्र भरने के बाद आवेदन संख्या को संभालकर रखें, जिससे आप प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
  • परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी जनवरी 2025 में मण्डल की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • ESB
  • esb bhopal
  • आबकारी आरक्षक