फ्लाइट लेट होने से छूटा 1.93 लाख का हनीमून पैकेज, एयरलाइन पर जुर्माना

Raj Singh | Dec 06, 2024, 13:56 IST
MAHANGA
एक जोड़ा अपने हनीमून के लिए देश से बाहर जाने वाला था लेकिन एयरलाइन ने उनके काम में बाधा डाल दी। एयरलाइन के चार घंटे देरी से उड़ान भरने के कारण यह जोड़ा लेट हो गया और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा। अब इस मामले में एयरलाइन पर जुर्माना ठोका गया है।

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ईशान गुप्ता ने 1.93 लाख रुपए में वियतनाम का हनीमून पैकेज बुक कराया था। मुंबई से वियतनाम के लिए फ्लाइट पकड़ने के लिए इंदौर से शाम 4 बजे की फ्लाइट बुक की गई थी, लेकिन यह फ्लाइट चार घंटे की देरी से रात 8 बजे रवाना हुई। इसके कारण दंपति मुंबई से वियतनाम जाने वाली फ्लाइट मिस कर गए।



मुंबई से वियतनाम जाने के लिए उन्हें दूसरी फ्लाइट लेनी पड़ी, जिसका अतिरिक्त खर्च 58 हजार 100 रुपए आए। साथ ही, पैकेज का एक दिन का लाभ भी उन्हें नहीं मिल पाया। इस असुविधा और आर्थिक नुकसान को लेकर ईशान ने खंडवा के जिला उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराई।



एयरपोर्ट डेवलप करने खर्च होंगे 23.64 करोड़ रुपए, मिलेंगी ये सुविधाएं



उपभोक्ता फोरम का फैसला

प्लेन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, इसलिए देता था धमकी



आर्थिक नुकसान का विवरण

पैकेज का खर्च: ₹1,93,724


अतिरिक्त टिकट का खर्च: ₹58,100


पैकेज का छूटा दिन: ₹24,216



विमानन कंपनी पर कुल दावा

दरअसल, ईशान गुप्ता ने 1 लाख 32 हजार 325 रुपए का दावा किया, जिसमें मानसिक त्रास के लिए 50 हजार रुपए भी शामिल थे।




FAQ

  1. फ्लाइट लेट होने पर उपभोक्ता क्या कर सकते हैं?
    उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कर सकते हैं और मुआवजा मांग सकते हैं।
  2. हनीमून पैकेज का खर्च कितना था?
    ₹1.93 लाख रुपये का पैकेज था।
  3. इस मामले में विमानन कंपनी पर कितना जुर्माना लगा?
    उपभोक्ता फोरम ने ₹64,100 जुर्माना लगाया।
  4. ईशान गुप्ता को किस प्रकार की असुविधा हुई?
    फ्लाइट लेट होने के कारण वियतनाम की फ्लाइट मिस हुई, अतिरिक्त खर्च और पैकेज का एक दिन भी छूट गया।
  5. उपभोक्ता फोरम का फैसला क्या रहा?
    एयरलाइन को 45 दिनों में ₹64,100 का मुआवजा देने का आदेश दिया गया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • खंडवा न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा
  • उपभोक्ता फोरम
  • हनीमून
  • एयरलाइन