पूर्व महाधिवक्ता व कानूनविद आनंद मोहन माथुर का 97 वर्ष की आयु में निधन

Sanjay Gupta | Mar 22, 2025, 09:37 IST
thesootr
प्रसिद्ध पूर्व महाधिवक्ता और समाजसेवी आनंद मोहन माथुर का 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे और घर पर ही इलाज चल रहा था।

पूर्व महाधिवक्ता व कानूनविद, समाजसेवी आनंद मोहन माथुर का शनिवार अलसुबह निधन हो गया। निधन निवास पर ही हुआ है, वह लंबे समय से अस्वस्थ थे और घर पर ही उपचार चल रहा था। उनकी उम्र 97 साल थी। वह मप्र में सीएम अर्जुन सिंह के कार्यकाल के दौरान 10 साल तक महाधिवक्ता (एजी) के पद पर रहे।



अंतिम संस्कार रविवार को होगा

खबर यह भी...BSF के IG राजेश शर्मा का हार्ट अटैक से निधन, ग्वालियर के टेकनपुर में पदस्थ थे



दान के लिए भी जाने जाते हैं माथुर



आनंद मोहन माथुर दान के लिए भी जाने जाते रहे हैं। उन्होंने शहर में कई निर्माण काम अपनी दान राशि से करवाए। वह अपनी निर्भीक आवाज के लिए भी जाने जाते रहे हैं। वह कानूनविद, समाजसेवी के साथ ही दानवीर, लेखक, विचारक, नाट्यकर्मी के रूप में भी जाने जाते थे। वह अंग्रेजी, हिंदी के साथ ही मराठी व उर्दू भाषा के भी जानकार थे।



the sootr

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश समाचार