एमपी के पूर्व DGP एचएम जोशी के साथ मारपीट, गला दबाकर रखी पैसे की डिमांड, ऐसे बची जान
देश की आजादी के बाद पहले बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी एचएम जोशी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जोशी ने भोपाल के हबीबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। एचएम जोशी 1948 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। 80 के दशक में वे मध्य प्रदेश के डीजीपी रह चुके हैं।
क्या है मारपीट का पूरा मामला
पूर्व डीजीपी एचएम जोशी ने हबीबगंज पुलिस थाने में अपने केयर टेकर रफीक खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका केयर टेकर रफीक उन्हें डराने-धमकाने के साथ-साथ पैसे वसूलने की कोशिश कर रहा था। बताया गया कि रफीक को जोशी के परिवार ने एक निजी एजेंसी के माध्यम से नियुक्त किया था और उसे हर महीने 18 से 20 हजार रुपए वेतन दिया जा रहा था।
अचानक पहुंची कुक, तो बची जान
बेटे-बहू रह चुके IAS
उल्लेखनीय है कि एचएम जोशी मध्यप्रदेश के पूर्व डीजीपी रहे हैं और वे चर्चित करप्शन केस में बर्खास्त हुए आईएएस अधिकारी अरविंद जोशी के पिता हैं। उनकी बहू टीनू जोशी भी करप्शन केस में IAS के पद से बर्खास्त की गई थीं। अरविंद जोशी का वर्ष 2022 में निधन हो गया था। वहीं, टीनू जोशी लंबे समय से गायब हैं।
जेपी आंदोलन में निभाई थी अहम भूमिका
1948 बैच के आईपीएस एचएम जोशी 1980 में मध्य प्रदेश के डीजीपी रहे थे। जेपी आंदोलन के समय उन्होंने चंबल इलाके में 400 से अधिक डकैतों के आत्मसमर्पण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जोशी वर्तमान में अरेरा कॉलोनी, भोपाल में रहते हैं और अब चलने-फिरने में असमर्थ हैं।
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पोस्ट से बदला IAS नेहा मारव्या का करियर, 14 साल बाद मिली कलेक्टरी
यह भी पढ़ें: कलेक्टर को आया गुस्सा, दिए तहसीलदार सहित 3 के वेतन काटने के आदेश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक