63 की उम्र में फिर दूल्हा बने BJP के दीपक जोशी, 20 साल छोटी कांग्रेस नेत्री से रचाई शादी
मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में मंत्री रहे दीपक जोशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी 63 की उम्र में महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पल्लवी राज सक्सेना से शादी कर ली है। शादी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में दीपक पल्लवी की मांग में सिंदूर भरते हुए दिख रहे हैं। दीपक जोशी ने अपनी शादी को लेकर एक सोशल मीडिया चैनल पर बयान भी दिया है।
कहा जा रहा है कि ये शादी 4 दिसंबर को भोपाल के आर्य समाज मंदिर में हुई थी। बता दें कि पल्लवी ने अपने सरनेम में सक्सेना के साथ जोशी भी लगा दिया है।
दीपक जोशी ने कितनी शादी की?
पूर्व मंत्री दीपक जोशी का बयान आया सामने
इस पूरे मामले पर दीपक जोशी ने अभी तक कोई सीधी प्रतिक्रिया नहीं दी है। पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने एक मीडिया चैनल को कहा कि “यश और अयश चलता रहता है"। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं से शादी के संबंध में मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
उनका कहना है कि उनके खिलाफ दो-तीन मामले अभी अदालत में चल रहे हैं। फिलहाल वे भोपाल से बाहर हैं। दीपक जोशी ने यह भी बताया कि वे 22 दिसंबर के बाद राजधानी लौटेंगे। भोपाल आने के बाद वे अपने वकील से चर्चा करेंगे। उसके बाद ही कोई बयान देंगे।
दीपक जोशी से जुड़ी ये खबरें भी...
जिस विभाग में 100 की सेवाएं समाप्त, वहां सुषमा शुक्ला को कौन बचा रहा: दीपक जोशी
कौन हैं दीपक जोशी
BJP leader Deepak Joshi पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी के बेटे हैं। उन्होंने 2013 में देवास की हाटपिपल्या सीट से चुनाव जीतकर एमपी सरकार में स्कूल शिक्षा मंत्री का पद संभाला था।
लेकिन 2018 के चुनाव में कांग्रेस के नेता और ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक मनोज चौधरी ने उन्हें हरा दिया। इसके बाद राज्य में कांग्रेस की सरकार बन गई।
2020 में सिंधिया ने अपने समर्थक 22 विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। इनमें हाटपिपल्या के विधायक मनोज चौधरी भी थे। इसके बाद कांग्रेस के 6 और विधायकों ने भी पार्टी छोड़ दी, और नतीजा ये हुआ कि कमलनाथ सरकार गिर गई। इसके बाद सभी 28 सीटों पर उपचुनाव हुए, जिनमें बीजेपी ने कांग्रेस से आए नेताओं को टिकट दिया।
दीपक जोशी के लिए ये वक्त राजनीतिक मोड़ का था, जब उन्होंने पार्टी से मोहभंग महसूस किया। तीन साल बाद, 2023 में उन्होंने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस जॉइन कर ली।
फिर की घर वापसी
कांग्रेस ने दीपक जोशी को प्रदेश उपाध्यक्ष बना दिया था। खातेगांव से टिकट भी दिया था, लेकिन वे इस चुनाव में हार गए थे।
डेढ़ साल बाद, दीपक जोशी फिर से बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने बुधनी विधानसभा क्षेत्र के नांदनेर में अपनी घर वापसी की।