मध्यप्रदेश के पूर्व नगर विकास मंत्री जयवर्धन सिंह ने की गिरिराज पर्वत की परिक्रमा, लोगों को आई पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की याद

Rahul Garhwal | Sept 30, 2023, 24:00 IST
मध्यप्रदेश के पूर्व नगर विकास मंत्री जयवर्धन सिंह ने की गिरिराज पर्वत की परिक्रमा, लोगों को आई पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की याद
मध्यप्रदेश के पूर्व नगर विकास मंत्री जयवर्धन सिंह ने गिरिराज पर्वत की परिक्रमा की। लोगों को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की याद आई।

MATHURA. मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेता और पूर्व नगर विकास मंत्री जयवर्धन सिंह ने गिरिराज पर्वत की परिक्रमा लगाकर दिग्विजय सिंह के संकल्प की याद दिला दी। दिग्विजय सिंह भी गिरिराज परिक्रमा लगाते रहे हैं। अब उनके बेटे भी इसी राह पर चल रहे हैं।



गिरिराज मुकुट मुखारबिंद मंदिर में मनौती



जयवर्धन सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ सतकोसीय पैदल परिक्रमा लगाई और गिरिराज मुकुट मुखारबिंद मंदिर में गिरिराज पूजा करके मनौती मांगी। उन्होंने दंडवत होकर परिक्रमा की शुरुआत की। परिक्रमा मार्ग में मिले श्रद्धालु जयवर्धन सिंह से मिलने और सेल्फी लेने के लिए आतुर नजर आए।



पूर्व सीएम दिग्विजय भी करते थे गिरिराज परिक्रमा



मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी अपनी व्यस्तता के बीच भी गिरिराज परिक्रमा करते थे। वे अपने हाथ में दूध की एक बाल्टी लेकर चलते थे और गिरिराज को दूध अर्पित करते थे।



ये खबर भी पढ़िए..



क्या आपके पास भी आई है मध्यप्रदेश के बीजेपी प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट, तो जान लीजिए उसकी सच्चाई



जयवर्धन बोले- 'जनता बदलाव चाह रही है'



जयवर्धन सिंह का कहना है कि उनकी गिरिराज महाराज में आस्था है। मध्यप्रदेश के लोग यहां आते रहते हैं। उन्होंने गीता के उपदेश भी सुनाए। जयवर्धन ने उत्तर प्रदेश और केंद्र की सत्ता पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाह रही है।



Tags:
  • दिग्विजय सिंह
  • Digvijay Singh
  • Jaivardhan Singh
  • जयवर्धन सिंह
  • Jaivardhan Singh Giriraj Parvat Parikrama
  • Giriraj Mountain
  • Giriraj Mukut Mukharbind Temple
  • जयवर्धन सिंह गिरिराज पर्वत परिक्रमा
  • गिरिराज पर्वत
  • गिरिराज मुकुट मुखारबिंद मंदिर