उत्तर प्रदेश जा रही एंबुलेंस सिवनी में पलटी, चार की मौत, 5 लोग घायल

Sandeep Kumar | Dec 01, 2024, 16:50 IST
ambulance heading
एमपी के सिवनी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। बताया जा है एंबुलेंस ने हाईवे में पैदल चल रहे एक व्यक्ति को पहले टक्कर मार दी। इसके बाद सड़क से नीचे उतर मैदान में जाकर पलट गई।

मध्य प्रदेश के सिवनी में नेशनल हाइर्व पर एक Ambulance Accident में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में 5 लोग घायल हो गए। Ambulance में मरीज सहित 8 लोग सवार थे। घायलों को इलाज के लिए जबलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल एंबुलेंस आंध्र प्रदेश के कर्नूल जिले से मरीज को लेकर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रही थी। सिवनी जिले के लखनादौन-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग 34 में भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई है। एंबुलेंस ने हाईवे में पैदल चल रहे एक व्यक्ति को पहले टक्कर मार दी। इसके बाद सड़क से नीचे उतर मैदान में जाकर पलट गई।



महाराष्ट्र के गोंदिया में भीषण बस हादसा, 12 यात्रियों की मौत, 16 घायल



घायलों की हालत गंभीर

यूपी के गोरखपुर जा रही थी एंबुलेंस

लखनादौन एसडीओपी ने बताया कि एंबुलेंस में स्वर शाह का परिवार बिहार के पश्चिम चंपारण जिले का निवासी बताया जा रहा है। घायल एक सदस्य का उपचार कराने आंध्रप्रदेश के कर्नूल जिले से शाह परिवार एंबुलेंस से उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जा रहा था। एंबुलेंस में ड्राइवर व मरीज सहित आठ व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। माना जा रहा है कि सुबह ड्राइवर को झपकी लगने या धुंध के कारण भीषण सड़क हादसा हुआ होगा।



मरीज को लूट रहे एंबुलेंस चालक और निजी अस्पताल



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • यूपी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • सिवनी न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • Ambulance
  • एंबुलेंस
  • एंबुलेंस पलटी