जू मैनेजमेंट ने मांगे दुर्गा के शावकों के नाम, लोगों ने कहा- ज्योतिरादित्य, शिवराज, मोदी और इमरती रख दो

Pratibha ranaa | Aug 06, 2024, 09:47 IST
टाइग्रेस दुर्गा
टाइग्रेस दुर्गा ( tigress durga ) ने एक साल में दूसरी बार शावकों को जन्म दिया है। इससे पहले दुर्गा ने 2023 में उसने दो शावकों को जन्म दिया था।

ग्वालियर में टाइग्रेस दुर्गा के नर शावक के लिए लोगों ने अजीबोगरीब नाम के सुझाव जू प्रबंधन को दिए हैं। जू मैनेजमेंट ने लोगों से नाम के सजेशन मांगे थे। लोगों ने नर शावकों के लिए ज्योतिरादित्य, शिवराज, नरेंद्र मोदी, जैसे नाम सुझाव दिए है। जबकि मादा शावकों का नाम इमरती, शोभा, समीक्षा रखने का सुझाव दिया है। बता दें, जू में ट्राइग्रेस ने 40 दिन पहले 1 नर और 2 मादा शावकों को जन्म दिया था।



आइसोलेशन में रहने के बाद निकाला बाहर

आइसोलेशन में रहने के बाद सोमवार को तीनों शावक केज से बाहर आए। खुले मैदान में टाइग्रेस के साथ घूमते दिखे। सोमवार को ही जू में बोर्ड लगाकर टूरिस्ट्स से इनके नाम मांगे गए। पर्यटकों ने बोर्ड पर 150 नाम लिखे हैं। सालभर में दूसरी बार टाइग्रेस दुर्गा ने शावकों को जन्म दिया है। इससे पहले 2023 में उसने दो शावकों को जन्म दिया था।



गूंजी किलकारी, 3 शावकों का जन्म

मध्‍य प्रदेश के ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में बाघों का कुनबा बढ़ गया है। चिड़ियाघर की सफेद बाघिन मीरा ने तीन शावकों को जन्म दिया है। इनमें दो सफेद और एक पीला शावक है। मां और शावक स्वस्थ हैं। ग्वालियर का चिड़ियाघर नन्हे मेहमानों की अटखेलियों से गुलजार है। बाघिन मीरा ने 5 अगस्त को तीन शावकों को जन्म दिया है। इसका वीडियो भी सामने आया है।



सफेद बाघिन मीरा ने भी शावकों को दिया जन्म

ग्वालियर चिड़ियाघर से 5 अगस्त को बड़ी खुशखबरी आई है। यहां गांधी प्राणी उद्यान में टाइगर मीरा ने तीन शावकों को जन्म दिया है। खास बात ये है कि इनमें दो शावक सफेद हैं, जबकि एक पीला है। तीनों सुरक्षित और स्वस्थ हैं। तीनों अपनी मां के साथ हैं। बता दें, दो महीने के भीतर ही चिड़िया घर की दो बाघिनों ने शावकों को जन्म दिया है और सभी स्वस्थ हैं।



ये खबर भी पढ़िए...News Strike : कोटे में कोटा का किस राज्य की किस जाति को मिलेगा फायदा, किसे होगा नुकसान ?



तीनों शावक स्वस्थ और सुरक्षित

ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में सोमवार को तीन नए मेहमान आए हैं, सफेद बाघिन मीरा ने तीन शावकों को जन्म दिया है। जन्म के बाद तीनों शावक स्वस्थ और सुरक्षित बताए जा रहे है। इन तीनों की देखभाल चिड़ियाघर प्रबंधन कर रहा है।



चिड़ियाघर में बढ़ा बाघों का कुनबा

ग्वालियर चिड़ियाघर में तीन शावकों के जन्म लेने से साथ ही यहां बाघों की संख्या 12 हो गई है। इमनें 5 सफेद और 7 रॉयल बंगाल टाइगर है। गांधी प्राणी उद्यान देश का पहला जू बन गया है जहां इतनी बड़ी संख्या में टाइगर मौजूद हैं।



चिड़ियाघर में डबल खुशी

बता दें कि चिड़ियाघर की ही बाघिन दुर्गा ने 28 जून को तीन शावकों को जन्म दिया था। दुर्गा के शावकों का दीदार भी सैलानियों ने शुरू कर दिया है। ऐसे में ग्वालियर चिड़ियाघर में खुशी दोगुनी हो गई है। खास बात यह है कि दो महीने के भीतर ही चिड़िया घर की दो बाघिनों ने शावकों को जन्म दिया है और सभी स्वस्थ्य हैं।



pratibha rana


thesootr links


द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें







Tags:
  • gwalior Zoo
  • ग्वालियर चिड़ियाघर
  • ग्वालियर जू में बाघ शावकों का जन्म
  • Gandhi Zoological Park Gwalior
  • Gwalior Zoo Tiger
  • टाइग्रेस दुर्गा