गे डेटिंग ऐप पर एक्टिव शख्स ने 50 पुरुषों से बनाए संबंध, निकला HIV पॉजिटिव
समझें क्या है पूरा मामला...
- भोपाल के इको लॉजिकल पार्क के पास 29 मई 2026 को शव मिला था।
- मृतक की पहचान राजेश राय के रूप में हुई थी।
- मोबाइल गायब था, CDR और IMEI ट्रेस से एक महीने बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची।
- आरोपी अजय मियाना ने पूछताछ में हत्या कबूल की है।
- वहीं, पुलिस जांच में आरोपी HIV पॉजिटिव मिला है।
एक महीने बाद टूटी चुप्पी
भोपाल के इको लॉजिकल पार्क के पास 29 मई 2026 को झागरिया हाईवे पर एक शव मिला था। शव करीब पांच दिन पुराना था। पहचान में समय लगा, बाद में पता चला कि मृतक राजेश राय था जो मंडीदीप के सतलापुर का रहने वाला था। थाना कटारा हिल्स में मामला दर्ज किया गई था।
मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने शिनाख्त और आरोपी की तलाश के निर्देश दिए थे। वहीं, जांच के लिए पुलिस की टीम बनाई गई थी।
मोबाइल IMEI ने खोला रास्ता
मौके से मृतक का मोबाइल गायब था। पुलिस ने उसकी सीडीआर (Call Detail Record) से IMEI नंबर निकाला और उसे ट्रेस करवाया था। पता चला कि उस मोबाइल में एक नया नंबर चल रहा था। उस नंबर धारक से पूछताछ हुई तो सामने आया कि फोन उसे अजय मियाना ने बेचा था।
अजय ने कहा कि फोन दीपक ने उसे दिया था। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे। वहीं, घटना की तारीख और समय पर अजय मियाना की लोकेशन ठीक उसी जगह मिली जहां शव मिला था। सबूतों के दबाव में अजय ने हत्या कबूल कर ली।
आरोपी 50 पुरुषों से बना चुका संबंध
पुलिस की जांच में आरोपी अजय मियाना से बातचीत के बाद हैरान करने वाली बाद सामने आई है। पता चला कि आरोपी गे-डेटिंग ऐप पर लड़कों से सेक्स चैटिंग करता था और उनसे संबंध बनाने की बात करता था। इतना ही नहीं, सामने आया है कि वह करीब 50 पुरुषों से संबंध बना चुका था और वह एचआईवी पॉजिटिव भी निकला है।
पैसे का लालच देकर बनाता था संबंध
रिमांड के दौरान आरोपी ने कई बातें कबूलीं। उसने बताया कि वह पुरुषों से संबंध बनाने के लिए पैसों का लालच भी देता था। आरोपी पहले से ही मिसरोद थाने में दर्ज मामले में जेल में तीन साल की सजा काट चुका है
घटना की रात क्या हुआ था
आरोपी और भोपाल पुलिस के मुताबिक उस रात अजय मियाना इको लॉजिकल पार्क हाईवे की तरफ निकला था। वहां उसे राजेश राय मिला जो रास्ता भटक गया था। आरोपी उसके साथ बैठ गया था। उसने राजेश को शराब पिलाई, खाना खिलाया और फिर अपने घर ले गया।
विरोध करने पर कर दी हत्या
आरोपी ने घर के अंदर राजेश के साथ जबरदस्ती सेक्स करने की कोशिश की। युवक ने इसका विरोध किया तो आरोपी भड़क गया। गुस्से में उसने पत्थर से युवक के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद वह युवक का मोबाइल लेकर फरार हो गया था।
ये खबरें भी पढ़िए...
MP में पंचायत सचिवों की नई तबादला नीति जारी, गृहग्राम में नहीं रह सकेंगे पदस्थ
दूसरे राज्यों से भी सस्ता होगा एमपी सुगम बस सेवा का सफर, 400 रुपए तक की होगी बचत
मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी में दो बच्चों की शर्त पर बवाल, CM ने नियम खारिज किया
MP News: बिना बैंक गारंटी करोड़ों के काम, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा खेल?