लड़की ने शादी से किया इनकार तो बौखलाया आशिक, दिनदहाड़े काट दी नाक... फिर जो हुआ
मध्य प्रदेश के भोपाल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने लड़की को शादी का प्रस्ताव दिया। वहीं लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। इससे युवक ने बौखलाकर लड़की पर खौ़फनाक तरीके से हमला कर दिया। घटना मध्य भोपाल के गांधी नगर इलाके की है। यहां एक शख्स ने गुस्से में आकर लड़की की नाक काट दी। यह घटना दिनदहाड़े, उस समय हुई जब लड़की कॉलेज जा रही थी। आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया और स्कूटर से उसे जबरदस्ती रोककर आईटी पार्क ले गया। पार्क में उसने चाकू से हमला किया और लड़की की नाक काट दी।
इंटरव्यू देने जा रही थी बेटी - मां
बाढ़ प्रभावित किसानों को राहत राशि देंगे सीएम मोहन यादव, भोपाल दौरे पर रहेंगे जीतू पटवारी
मां ने बेटी को पहुंचाया अस्पताल
लड़की ने अपनी मां को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद मां तुरंत उसके भाई के साथ मदद के लिए पहुंची। लड़की को अस्पताल पहुंचाया। लड़की की नाक के घाव को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे एक अन्य अस्पताल में रेफर किया गया। यहां लड़की की नाक की सर्जरी की जा रही है।
भोपाल में आशिक ने प्रेमिका की काटी नाक, खबर को एक नजर में समझें...
|
पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
गांधी नगर थाने के प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साथ ही, आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के जरिए आरोपित के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
MP News | भोपाल न्यूज | गांधीनगर थाना