एमपी में गणेश विसर्जन के पुख्ता सुरक्षा इंतजाम, भोपाल में घाटों पर पुलिस और क्रेन की तैनाती, कई रूट भी डायवर्ट

Dablu Kumar | Sept 06, 2025, 08:19 IST
Share
ganesh visargan
ganesh visargan

मध्य प्रदेश में गणेश विसर्जन की तैयारियां पूरी हो गई है। साथ ही, पुलिस की भी तैनाती हो गई है। इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था के खास इंतजाम किए गए हैं।

गणेश विसर्जन को लेकर मध्य प्रदेश में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राजधानी भोपाल के अलावा इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और अन्य जिलों में भी विसर्जन के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। वहीं, विसर्जन के दौरान ट्रैफिक बाधित न हो। इसके लिए भी ट्रैफिक पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। यातायात के संचालन के लिए अतिरिक्त पुलिस को भी तैनात किया जाएगा।

गणेश विसर्जन के लिए तैयारियां खास

भोपाल में गणेश विसर्जन के दौरान ढाई हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। शहर के सभी घाटों पर निगरानी के लिए CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इनका कंट्रोल रूम घाटों पर ही स्थापित किया गया है। श्रद्धालुओं को विसर्जन घाटों तक जाने की अनुमति नहीं होगी।
किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए गोताखोर और फायर ब्रिगेड की टीमें तैनात की गई हैं। बड़ी मूर्तियों के विसर्जन के लिए घाटों पर क्रेन और हाइड्रोलिक क्रेन की व्यवस्था की गई है। वहीं, छोटी मूर्तियों के विसर्जन के लिए अस्थाई कुंड बनाए गए हैं।

एमपी में गणेश विसर्जन वाली खबर पर एक नजर

  • भोपाल में सुरक्षा इंतजाम: गणेश विसर्जन के लिए भोपाल में ढाई हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, सभी घाटों पर CCTV कैमरे और कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।
  • रूट डायवर्जन: भोपाल में शनिवार सुबह 9 बजे से गणेश विसर्जन के दौरान प्रेमपुरा घाट, कमलापति घाट, बैरागढ़, और हथाईखेड़ा डेम पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।
  • जबलपुर में विशेष तैयारी: जबलपुर में हनुमान ताल तलाव को प्रदूषित न होने देने के लिए क्रेन की व्यवस्था की गई है, और दो घाटों पर विसर्जन होगा।
  • दूसरे जिलों में तैयारी: ग्वालियर, रीवा, सतना, शहडोल और अन्य जिलों में भी गणेश विसर्जन की खास तैयारी की गई है, जहां पुलिस तैनात रहेगी।
  • गणेश विसर्जन की मान्यता: हिंदू धर्म में गणेश विसर्जन के दिन बप्पा को विधिपूर्वक पूजा और प्रिय भोग अर्पित करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।


ये भी पढ़िए...गणेश सवारी की झांकी पर पथराव, मुस्लिम समाज ने तहसील कार्यालय का किया घेराव

इन रास्तों पर रूट डायवर्जन

भोपाल में शनिवार को सुबह 9 बजे से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन प्रेमपुरा घाट, कमलापति घाट, बैरागढ़ और हथाईखेड़ा डेम पर किया जाएगा। शाम 7 बजे से एक भव्य चल समारोह भारत टॉकीज चौराहे से शुरू होकर कमलापति घाट पर समाप्त होगा। इस जुलूस का मार्ग इतवारा, मंगलवारा, गल्ला मंडी, जुमेराती, मोती मस्जिद, कमला पार्क सहित कई प्रमुख स्थानों से होकर जाएगा। इस कारण पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट करने के निर्देश दिए हैं।

शनिवार सुबह 8 बजे से भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। खजूरी सड़क, लालघाटी, करौंद, भानपुर, एयरपोर्ट, इस्लाम नगर, रत्नागिरी सहित सभी प्रमुख एंट्री पॉइंट्स से बड़े वाहन शहर में नहीं आ सकेंगे।

ये भी पढ़िए...गणेश विसर्जन करते समय रखें इन जरूरी बातों का ध्यान, जानें विदाई का सही तरीका

जबलपुर में कैसी है तैयारी

जबलपुर में गणेश विसर्जन की तैयारियों का जायजा उत्तर मध्य क्षेत्र के विधायक डॉ. अभिलाष पांडे ने लिया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि विसर्जन के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि हनुमान ताल तलाव प्रदूषित न हो और सभी लोग शांति से गणेश विसर्जन कर सकें। इसके लिए दो घाटों को बनाया गया है, जहां क्रेन की मदद से विसर्जन किया जाएगा।

इसके अलावा मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी गणेश विसर्जन के लिए तैयारियां खास की गई है। पुलिस हर जिले में विसर्जन को सफल बनाने के लिए तैनात है। साथ ही, पुलिस अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे रही है। ताकि, कोई बड़ी घटना न हो।

ग्वालियर, रीवा, सतना, शहडोल और अन्य जिलों में इस बार भी गणेश पूजा की धूम देखने को मिली है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि विसर्जन के दौरान भी बड़ी संख्या में भक्त बप्पा को विदाई देने जाएंगे। इसके लिए पुलिस ने भी भक्त को सही तरीके से भगवान गणेश का विसर्जन कराने के लिए पूरी तरह से सहयोग करेगी।

ये भी पढ़िए...MP News: गणेश विसर्जन के पीछे क्या है विदाई का असली कारण, कैसे और किसने शुरू की थी ये परंपरा

जानें क्या है गणेश विसर्जन की मान्यता?

हिंदू मान्यता के अनुसार,हिंदू धर्म में अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति का विसर्जन करने से पहले उन्हें विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। इस दिन बप्पा को लाल रंग के पुष्प, सिंदूर, नारियल, मोदक, मोतीचूर के लड्डू और गन्ना आदि अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि गणेश विसर्जन के दिन गणपति की प्रिय भोग अर्पित करने और उसे प्रसाद के रूप में बांटने भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होती है। हालांकि, इस दौरान भी घाटों पर काफी बड़ी संख्या में भीड़ जमा होती है और भक्त लोग भगवान को अंतिम विदाई देते हैं।

सनातन परंपरा के अनुसार, देवी-देवताओं की पूजा से जुड़ी विभिन्न क्रियाओं के लिए मंत्रों का उल्लेख किया गया है। इस दिन आप गणपति का विसर्जन करने जाएं, उस दिन उनका जयकारा लगाते हुए और जल स्रोत में उन्हें विसर्जित करते समय यह मंत्र बोलें- ॐ यान्तु देवगणा: सर्वे पूजामादाय मामकीम्। इष्टकामसमृद्धयर्थं पुनर्अपि पुनरागमनाय च। इस मंत्र के माध्यम से गणपति से 10 दिनों की पूजा को स्वीकार करते हुए, उन्हें दोबारा लौटने के लिए प्रार्थना की जाती है। यदि आपको मंत्र का उच्चारण करना कठिन लगे, तो आप मन में भी गणपति से उनके स्थान पर लौट जाने और जल्द दोबारा आने की प्रार्थना कर सकते हैं।

FAQ

  1. भोपाल में गणेश विसर्जन के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन कैसे होगा?
    भोपाल में गणेश विसर्जन के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन के लिए पुलिस ने कई प्रमुख मार्गों पर बदलाव किया है। जुलूस के मार्ग में इतवारा, मंगलवारा, गल्ला मंडी, जुमेराती, मोती मस्जिद, कमला पार्क जैसे स्थान शामिल होंगे। इसके साथ ही भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर शनिवार सुबह 8 बजे से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
  2. जबलपुर में गणेश विसर्जन के लिए कौन-कौन से घाट निर्धारित किए गए हैं?
    जबलपुर में गणेश विसर्जन के लिए हनुमान ताल तलाव को प्राथमिक घाट के रूप में चुना गया है, जहां क्रेन की मदद से विसर्जन किया जाएगा। इसके अलावा, एक और घाट का चयन किया गया है, जहां विसर्जन की व्यवस्था की गई है।
  3. गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस और सुरक्षा इंतजाम कैसे होंगे?
    गणेश विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की तैनाती की जाएगी। भोपाल में 2500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात होंगे, जबकि CCTV कैमरे और कंट्रोल रूम के माध्यम से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा, गोताखोर और फायर ब्रिगेड की टीमें भी तैयार रहेंगी।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

हाइड्रोलिक मशीनें करेंगी गणेश विसर्जन | इंदौर में गणेश विसर्जन

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर में गणेश विसर्जन
  • हाइड्रोलिक मशीनें करेंगी गणेश विसर्जन
  • भोपाल में गणेश विसर्जन
  • गणेश विसर्जन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा