इंदौर में थाने में बंद था बॉयफ्रेंड, छुड़वाने पहुंच गई गर्लफ्रेंड, हो गया हंगामा

Vishwanath Singh | Mar 18, 2025, 12:11 IST
The Sootr
विजयनगर थाने में दो दिन पूर्व गर्लफ्रेंड जब अपनी एक अन्य फ्रेंड के साथ पहुंची तो वह काफी नशे में थी। वह गालियां देती हुई सीधे थाने में घुस गई और पुलिस जवानों को अपने बॉयफ्रेंड को छोड़ने के लिए कहने लगी।

इंदौर के विजयनगर थाने में एक युवती के अचानक पहुंचने से हंगामा खड़ा हो गया। वह जैसे ही थाने में गई तो उसने वहां पर बंद अपने बॉयफ्रेंड को छोड़ने के लिए पुलिस से बातचीत की। वे नहीं माने तो उसने थाने में ही हंगामा करना शुरू कर दिया। वह चिल्लाती रही और अपनी एक महिला मित्र को गालियां भी देती रही। बताया जा रहा है कि उसकी महिला मित्र ने ही उसके बॉयफ्रेंड की शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने उसे पकड़कर थाने में बंद कर दिया था।



खूफिया टीम के सामने देती रही गर्लफ्रेंड गालियां

विजयनगर थाने में दो दिन पूर्व गर्लफ्रेंड जब अपनी एक अन्य फ्रेंड के साथ पहुंची तो वह काफी नशे में थी। वह गालियां देती हुई सीधे थाने में घुस गई और पुलिस जवानों को अपने बॉयफ्रेंड को छोड़ने के लिए कहने लगी। इस दौरान वहां पर थाने की खूफिया टीम मौजूद थी, जिसके सामने यह बवाल हुआ। लेकिन वह भी युवती इस बदसलूकी को केवल सुनने के लिए मजबूर थी क्योंकि उस समय थाने में कोई भी महिला पुलिस कर्मी मौजूद नहीं थी।



यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में ड्रायवर ले उड़ा 90 लाख की रेंज रोवर



The Sootr


यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के मेडिकल गिरवा रहे अनचाहा गर्भ, ड्रग इंस्पेक्टरों की नाक के नीचे हो रहा यह धंधा



नशा इतना कि बोलते–बोलते गिर पड़ी

यह खबर भी पढ़ें...टीआई से मारपीट पर गुस्से में खाकी, डीपी ब्लैक की, लेकिन वकीलों की गिरफ्तारी नहीं होगी



टीआई को फोन लगाकर बुलाओ

पूरे घटनाक्रम में जब उसकी मदद कोई नहीं कर पा रहा था तो वह वीडियो में अपने दोस्त को टीआई को फोन करने की बात भी कर रही है। वह कह रही है कि टीआई को फोन करके अभी थाने बुलाओ और मेरे बंदे को बाहर निकलवाओ। इस घटनाक्रम का पुलिस की टीम द्वारा भी वीडियो बना लिया गया था। युवती पूरे वीडियो में अपने किसी अन्य महिला मित्र को भी गालियां दे रही है और बोल रही है कि वह बॉयफ्रेंड को थाने से बाहर निकलवाए।



यह खबर भी पढ़ें...धार के नेशनल पार्क में डायनासोर संग ले सकेंगे सेल्फी, अंडे भी दिखेंगे





Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • Indore Vijaynagar police station
  • girlfriend
  • boyfriend
  • after drinking alchol