ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियां तेज, 2 लाख पौधे, 5 हजार पेंटिंग्स से हो रही सजावट
भोपाल में 24 और 25 फरवरी को आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global Investors Summit - GIS) के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) समेत देश-विदेश से 20 हजार मेहमानों के स्वागत के लिए शहर में 17 किमी लंबा रूट खास रूप से सजाया जा रहा है। राजा भोज एयरपोर्ट से मानव संग्रहालय तक के इस रूट पर 2 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं और 5 हजार पेंटिंग्स बनाई जा रही हैं।
खबर यह भी- MP के स्टार्ट-अप्स को नई दिशा देगा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : सीएम मोहन यादव
तीन एजेंसियों को मिला जिम्मा
- तैयारियों के लिए पीडब्ल्यूडी (PWD), नगर निगम (Municipal Corporation) और स्मार्ट सिटी (Smart City) को जिम्मेदारी दी गई है।
- पीडब्ल्यूडी ने एयरपोर्ट रोड और वीआईपी रोड समेत प्रमुख सड़कों की मरम्मत और निर्माण के लिए 65 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
- नगर निगम ने 22 सड़कों की रिपेयरिंग और एयरपोर्ट एप्रोच रोड पर रिटेनिंग वॉल, ग्रिल और पेंटिंग के लिए 40 करोड़ रुपए का बजट तय किया है।
- स्मार्ट सिटी ने स्मार्ट रोड और सौंदर्यीकरण के लिए 5 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।
खबर यह भी- ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में IDA का 2500 करोड़ का स्टार्टअप-आईटी पार्क भी होगा प्रेजेंट
सांस्कृतिक पेंटिंग्स और सेल्फी पॉइंट्स
खबर यह भी- ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : एंट्री से पहले चेक होंगे पास, पहली बार होगी सेक्टर वाइस समिट
5 हजार मजदूर जुटे काम में
जीआईएस की तैयारियों में करीब 5 हजार मजदूर दिन-रात जुटे हैं। सड़क निर्माण, पेवर ब्लॉक लगाने और सफाई कार्य को 20 फरवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। गौहर महल क्षेत्र को भी 30 लाख रुपए की लागत से सजाया जा रहा है, जहां 'गुल्लक' वेब सीरीज की शूटिंग हुई थी।
खबर यह भी- भोपाल में रात रुकेंगे पीएम मोदी, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 50 दिग्गज होंगे शामिल
उद्योगपतियों और मेहमानों का आगमन
समिट में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani), गौतम अडानी (Gautam Adani), आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) जैसे प्रमुख उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा कई विदेशी मेहमान भी भोपाल पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी की रात इन वीआईपी मेहमानों के साथ डिनर में शामिल हो सकते हैं।
खास मेन्यू और होटल बुकिंग्स
मेहमानों के लिए ताज लेक फ्रंट, मैरियट और रेडिसन जैसे 5 स्टार होटलों में प्रेसिडेंशियल और लग्जरी सुइट्स बुक किए गए हैं। खास मेन्यू में भारतीय, इंटरनेशनल और मध्य प्रदेश की पारंपरिक डिशेज शामिल की जा रही हैं।
मेहमानों के लिए इन होटल्स में बुकिंग
5 स्टार होटल ताज लेक फ्रंट, कोर्टयार्ड बाय मैरियट और होटल रेडिसन में प्रेसिडेंशियल सुइट, लग्जरी सुइट, एग्जीक्यूटिव सुइट, डीलक्स लेक व्यू, लग्जरी, डीलक्स रूम, कोर्टयार्ड सुइट, क्लब रूम, जूनियर सुइट, विंटरग्रीन जैसे रूम हैं। इनका एक दिन का किराया 12 हजार से 1 लाख रुपए तक है। 2, 3 और 4 स्टार होटल्स में भी 1 हजार 600 से 4 हजार रुपए प्रतिदिन तक के कमरे हैं।
ये उद्योगपति आ सकते हैं जीआईएस में
जीआईएस में जिन प्रमुख उद्योगपतियों को आमंत्रित किया जा रहा है। उनमें मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, एन. चंद्रशेखरन, नोएल एन. टाटा, आनंद महिंद्रा, जमशेद एन. गोदरेज, संजीव पुरी, संजीव बजाज, सतीश रेड्डी, नादिर गोदरेज, पवन मुंजाल, एसएन सुब्रह्मण्यम, रिशद प्रेमजी, अजीम प्रेमजी, सलिल एस. पारेख, दिलीप संघवी, वेणु श्रीनिवासन, सुनील भारत मित्तल, बाबा एन. कल्याणी, उदय कोटक शामिल हैं। इनमें से कुछ की सहमति मिल गई है।
इसके अलावा कई विदेशी मेहमान भी भोपाल पहुंचेंगे। इनमें से कई 23 फरवरी को ही आ जाएंगे, जिनके स्वागत के लिए खास तैयारियां की जा रही हैं। प्लान के अनुसार, 23 फरवरी की रात में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भोपाल में आ सकते हैं। वे और सीएम डॉ. मोहन यादव रात में इन मेहमानों के साथ डिनर करेंगे जबकि 24 और 25 फरवरी को लंच और डिनर का आयोजन होगा।
मेहमानों के लिए खास मेन्यू तैयार किया जा रहा है, जिसमें भारतीय, इंटरनेशनल और मध्य प्रदेश की पारंपरिक डिशेज शामिल हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें