अगर विधानसभा में सवाल पूछा तो तुम्हारी खैर नहीं, कांग्रेस विधायक केशव देसाई को मिली धमकी

Raj Singh | Mar 06, 2025, 09:58 IST
desai
गोहद के कांग्रेस विधायक केशव देसाई को ग्वालियर के एपिल हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर अमित यादव और उनके भाई अंकित यादव से जान से मारने की धमकी मिली है। विधायक ने विधानसभा में घोटाले का मुद्दा उठाया था।

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गोहद विधानसभा से कांग्रेस विधायक केशव देसाई को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी ग्वालियर के एपिल हॉस्पिटल (Apil Hospital) के संचालक डॉक्टर अमित यादव और उनके भाई अंकित यादव ने दी है। विधायक देसाई ने विधानसभा में अस्पताल में हुए घोटालों के खिलाफ आवाज उठाई थी। इसके बाद धमकियां मिलने लगीं।



विधायक को धमकी भरे फोन आए

ये भी खबर पढ़ें... MP में कांग्रेस विधायक का विवादित बयान, बोले- कमलनाथ पर उंगली उठी तो बिछेगी लाखों लाशें



विधानसभा में उठाया था घोटाले का मुद्दा

विधायक देसाई ने ग्वालियर के एपिल हॉस्पिटल में चल रहे घोटालों को विधानसभा में उठाया था। इसके बाद ही अस्पताल के संचालकों ने विधायक को धमकी देना शुरू किया। विधायक ने आरोप लगाया कि हॉस्पिटल के संचालक की ओर से धमकी देकर कहा गया कि अगर विधानसभा में सवाल पूछा तो तुम्हारी खैर नहीं। वहीं इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखा है।



मुख्यमंत्री से मिलने की कोशिश

घटना के बाद विधायक देसाई ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात करने के लिए समय मांगा, लेकिन उन्हें अभी तक समय नहीं मिला है। विधायक ने कहा कि वह इस मामले को उच्च स्तर तक ले जाएंगे और कांग्रेस हाईकमान को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है ताकि उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।



ये भी खबर पढ़ें... जेल से बाहर आते ही कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर एक और FIR दर्ज



सरकार पर आरोप और सुरक्षा की चिंता

पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने आरोप लगाया कि अस्पताल संचालक अमित यादव पहले व्यापम (Vyapam) घोटाले में आरोपी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें संरक्षण दे रही है, जिससे वह खुलेआम धमकियां दे रहे हैं। विधायक देसाई को अपनी और परिवार की जान का खतरा महसूस हो रहा है। हालांकि, अस्पताल की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • एमपी कांग्रेस
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह
  • कांग्रेस विधायक केशव देसाई