MP में कांग्रेस विधायक का विवादित बयान, बोले- कमलनाथ पर उंगली उठी तो बिछेगी लाखों लाशें

Vikram Jain | Mar 04, 2025, 01:30 IST
Share
Chhindwara MP controversy Saunsar Congress MLA Vijay Chaure Controversial statement
कांग्रेस विधायक विजय चौरे।

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ पर छिंदवाड़ा बीजेपी सांसद विवेक बंटी साहू की विवादित टिप्पणी के बाद सियासी बवाल मच गया है। अब बयान के विरोध में सौंसर से कांग्रेस विधायक विजय चौरे ने बेहद विवादित बयान दिया।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ छिंदवाड़ा बीजेपी सांसद विवेक बंटी साहू की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। इसी बीच कमलनाथ के समर्थन में पांढूर्णा के सौंसर से कांग्रेस विधायक विजय चौरे (Saunsar MLA Vijay Chaure) ने भी बेहद विवादित बयान दिया। विधायक चौरे ने छिंदवाड़ा में लाखों लाशें बिछाने की चेतावनी दी है। विधायक ने कहा कि कलेक्टर और एसपी कान खोलकर सुन लें…यदि कमलनाथ पर उंगली उठाई तो छिंदवाड़ा में लाखों लाशें बिछ जाएंगी।

कमलनाथ पर दिए सांसद के बयान पर बवाल

दरअसल, बीजेपी सांसद विवेक (बंटी) साहू के पूर्व सीएम कमलनाथ पर दिए गए पुलिस के डंडे मारने के बयान पर सियासी बवाल मच गया है। इस बयान के विरोध में कांग्रेस के नेताओं ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। छिंदवाड़ा में सोमवार को जिलेभर के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इसके बाद विरोध प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस विधायक विजय चौरे ने बीजेपी सांसद बंटी साहू पर जोरदार हमला बोला और तीखी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं।

ये खबर भी पढ़ें...

MP में जल्द ही जमींदोज होगा यह शहर, 22 हजार घर उजड़ेंगे, धराशायी होंगी बिल्डिंगें, जानें क्यों हो रहा विस्थापन

विरोध में आपा खो बैठे विधायक विजय चौरे

बीजेपी सांसद के बयान के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक विजय चौरे अपना आपा खो बैठे। विधायक ने सांसद को आपत्तिजनक बयान देते हुए चेतावनी दे डाली। विधायक चौरे ने कहा कि जब तक कांग्रेस के कार्यकर्ता जिंदा हैं, तब तक कमलनाथ के बाल भी नहीं छू सकते। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी की सरकार में 25 सालों से गुंडागर्दी चल रही है।

ये खबर भी पढ़ें...

MP के इन 2 जिलों में 184 स्कूलों की मान्यता रद्द, राज्य शिक्षा केंद्र ने इसलिए लिया ये एक्शन

कमलनाथ पर उंगली उठी तो बिछेगी लाखों लाशें

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सौंसर विधायक विजय चौरे ने सांसद पर निशाना साधते हुए कहा कि बंटी साहू ने कलेक्टर और एसपी को जेब में रखा है, कलेक्टर, एसपी कान खोलकर सुन लें अगर कमलनाथ पर उंगली उठेगी तो छिंदवाड़ा में लाखों लोगों की लाशे बिछेंगी। पुलिस और बीजेपी नेताओं को करारा जवाब मिलेगा।

विधायक ने सांसद बंटी साहू पर लगाए आरोप

साथ ही कांग्रेस विधायक विजय चौरे ने निशाना साधते बंटी साहू पर रेत चोरी का आरोप लगाया। विधायक चौरे ने कहा कि बीजेपी की सरकार में जिला अवैध धंधे का गढ़ बन गया है। जिले में जुआ-सट्टा, शराब, अवैध खनन जैसे अवैध धंधे बढ़े हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए ​कहा कि सांसद बंटी साहू ने एक साल से सांसद के रूप में क्या काम किया?... उन्होंने छिंदवाड़ा में रिश्वतखोरी का आरोप भी लगाया, कहा कि छिंदवाड़ा में बिना पैसे दिए कोई काम नहीं होता है, और पुलिस भी पैसे लेकर कानूनी कार्रवाई करती है।

ये खबर भी पढ़ें...

कुबेरेश्वर धाम के रुद्राक्ष महोत्सव शामिल हुए सीएम मोहन, बोले- शराब दुकानों की जगह खुलनी चाहिए दूध की डेयरी

एमपी चुनाव आयोग इस राज्य में कराएगा नगरीय निकाय चुनाव, देगा 7 हजार EVM और ट्रेनिंग

Tags:
  • कमलनाथ
  • बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • विवादित बयान
  • सौंसर
  • सांसद विवेक बंटी साहू
  • chhindwara news
  • कांग्रेस विधायक विजय चौरे
  • Saunsar MLA Vijay Chaure
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान