सीएम मोहन यादव के गुजरात दौरे का दूसरा दिन, उद्योगपतियों से करेंगे संवाद, खजुराहो में रहेंगे पटवारी

Amresh Kushwaha | Feb 02, 2026, 09:52 IST
gujarat tour cm mohan yadav jitu patwari khajuraho
सीएम मोहन यादव गुजरात और कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी खजुराहो दौरे पर हैं। एक तरफ जहां सीएम एमपी में निवेश को लेकर उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे, वहीं दूसरी ओर पटवारी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठकें करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गुजरात दौरे का दूसरा दिन (02 फरवरी) बहुत ही अहम रहने वाला है। आज उनका पूरा कार्यक्रम निवेशकों और उद्योगपतियों से संवाद करने पर केंद्रित है। इसमें वे राज्य के विकास और संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।



वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) भी अपने दौरे पर खजुराहो में रहेंगे। आइए जानते हैं इन दोनों नेताओं के शेड्यूल और कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से...



सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

आज सुबह 11:40 बजे, सीएम मोहन यादव भुज एयरपोर्ट से भालछेल हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही, स्थानीय नेताओं से मुलाकात भी कर सकते हैं।



बड़ोदरा में करेंगे इंटरएक्टिव सेशन

सीएम का अगला कार्यक्रम दोपहर 03:55 बजे गुजरात के बड़ोदरा में होगा। यहां वे एक इंटरएक्टिव सेशन में शामिल होंगे। इसमें वे निवेशकों और उद्योगपतियों से संवाद करेंगे। यह सत्र खासतौर पर एमपी में निवेश के नए अवसरों को लेकर होगा। वहीं, इस दौरे में सीएम मोहन यादव उद्योगपतियों को मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित करेंगे।



बड़ोदरा से भोपाल वापसी

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम बड़ोदरा एयरपोर्ट से शाम 09:30 बजे भोपाल लौटने के साथ समाप्त होगा।



कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का आज का कार्यक्रम

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) भी आज अपनी यात्रा पर हैं। वे बुंदेलखंड के जिलों में संगठनात्मक बैठकें करेंगे। पटवारी का कार्यक्रम 02 फरवरी को खजुराहो में आयोजित किया गया है। यहां वे जिला समन्वय समिति और ब्लॉक अध्यक्षों से मुलाकात करेंगे।



खजुराहो में पटवारी की बैठकें

पार्टी के अध्यक्ष जीतू पटवारी खजुराहो हॉलीडे रिसॉर्ट में सुबह 11:00 बजे से लेकर दोपहर 02:45 बजे तक विभिन्न जिलों के कार्यकर्ताओं से बैठक करेंगे। इसमें सागर, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना और छतरपुर जिले के कार्यकर्ता भाग लेंगे।



इन बैठकों के बाद जीतू पटवारी शाम 04:00 बजे खजुराहो से भोपाल के लिए रवाना होंगे। वहीं, रात 10:00 बजे वे भोपाल पहुंचेंगे।



ये खबर भी पढ़िए...



हितानंद शर्मा पर फैसले के बाद इंदौर में जुटे संघ के भैयाजी जोशी, सुरेश सोनी और सीएम



जिस विमान से हादसे का शिकार हुए अजित पवार, उसमें सफर कर चुके सीएम मोहन समेत एमपी के कई मंत्री



एमपी बोर्ड परीक्षा 2026: लीक पेपर के नाम पर हो रही ठगी, साइबर पुलिस ने किया अलर्ट



2 फरवरी का इतिहास: जब पर्दे पर पहली बार दिखे कॉमेडी किंग चार्ली चैपलिन



Tags:
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का आज का कार्यक्रम