ब्यूटी पार्लर की आड़ में युवती से दुष्कर्म, पत्नी करती थी पहरेदारी, पति करता था दरिंदगी
News In Short
- गुना के कैंट थाना इलाके में 22 साल की युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
- आरोपी की पत्नी ब्यूटी पार्लर सीखने के बहाने युवती को बुलाया करती थी।
- पत्नी यास्मीन बाहर पहरा देती थी, पति अंदर जुल्म करता था।
- युवती ने हिम्मत दिखाई, विरोध किया और परिजन भी मौके पर पहुंचे।
- पुलिस ने तीनों आरोपियों को 28 मार्च की देर रात गिरफ्तार कर लिया है।
News In Detail
गुना में ब्यूटी पार्लर की आड़ में दरिंदगी
मध्यप्रदेश के गुना शहर से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। कैंट थाना इलाके में एक 22 वर्षीय युवती के साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने यह सब ब्यूटी पार्लर सिखाने का झांसा देकर किया।
मुख्य आरोपी का नाम शरीफ खान है। उसकी पत्नी यास्मीन खान ने भी इस घिनौने काम में पूरा साथ दिया। इसके अलावा आरोपी के भाई मुबीन खान भी इस मामले में शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को शनिवार, 28 मार्च की देर रात गिरफ्तार कर लिया है।
कैसे हुई शुरुआत?
युवती पहले से यास्मीन के साथ पार्लर का काम सीखती थी। इसी वजह से उसका शरीफ के घर आना-जाना था। करीब एक महीने पहले यास्मीन ने उसे घर बुलाया। जब वह पहुंची तो घर में सिर्फ शरीफ था।
शरीफ ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने शोर मचाने की कोशिश की, तो उसे जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी गई। युवती डर गई और चुप रह गई।
पत्नी ने ही दिया साथ
युवती ने यह बात यास्मीन को बताई। लेकिन यास्मीन ने अपने पति को रोकने की जगह पीड़िता को ही चुप रहने की सलाह दी। इसके बाद से एक अजीब सिलसिला शुरू हो गया।
यास्मीन खुद बाहर खड़ी होकर पहरा देती थी। वह देखती थी कि कोई आ न जाए। अंदर कमरे में शरीफ युवती के साथ दरिंदगी करता रहता था। यह सब बदनामी के डर का फायदा उठाकर किया जा रहा था।
युवती ने दिखाई हिम्मत
शनिवार, 28 मार्च को शरीफ ने फोन करके युवती को फिर घर बुलाया। इस बार भी बदनामी की धमकी दी गई। शाम करीब 4 बजे युवती वहां पहुंची।
इस बार घर में यास्मीन और मुबीन भी मौजूद थे। उनके सामने ही शरीफ उसे जबरदस्ती कमरे में ले जाने लगा। लेकिन इस बार युवती ने हार नहीं मानी।
युवती ने विरोध किया। उसने शरीफ को धक्का दे दिया। शरीफ नीचे गिर गया और उसके सिर में चोट आई। यास्मीन और मुबीन बाहर खड़े होकर पहरेदारी करते रहे।
परिजनों ने युवती को बचाया
इसी दौरान किसी ने युवती के परिवार को खबर दी। पीड़िता की मां, पिता, भाई और चाचा तुरंत मौके पर आ गए। उन्होंने युवती को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया।
परिजनों को देखकर शरीफ भागने लगा। भागते समय वह पत्थरों पर गिरा और उसे चोटें आईं। इसके बाद युवती अपनी मां के साथ कैंट थाने पहुंची और पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई।
पुलिस ने दर्ज की सख्त धाराएं
गुना पुलिस ने शरीफ खान, यास्मीन खान और मुबीन खान के खिलाफ मामला दर्ज किया। इन पर सामूहिक सहभागिता और दुष्कर्म की धाराएं लगाई गई हैं। तीनों को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।
एसपी हितिका वासल ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कैंट थाने में एक मामला सामने आया था। महिला ने बताया कि एक व्यक्ति ने उसके साथ गलत काम किया है। इस काम में उसकी पत्नी और भाई ने सहयोग किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता देखते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ये खबर भी पढ़िए...
MP News: 15289 करोड़ में बिकी राजस्थान रॉयल्स, 18 साल में 24 गुना बढ़ी वैल्यू!
परिवहन विभाग अवैध वसूली: गुना-सीधी के बाद अब ट्रांसपोर्ट विभाग पर कार्रवाई की मांग तेज
जिस गुना कैश कांड में SP नप गए, उसकी SDOP से जांच करवाने पर उठे सवाल
सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन, गुना एसपी और सीधी कलेक्टर को तत्काल प्रभाव से हटाया