गली क्रिकेट खेलने वाली ग्वालियर की अनुष्का शर्मा का टीम इंडिया में चयन, टी-20 सीरीज में करेंगी धमाकेदार एंट्री

Kaushiki | Mar 25, 2026, 10:37 IST
anushka sharma
ग्वालियर की अनुष्का शर्मा का चयन भारतीय महिला टी-20 टीम में हुआ है। वह साउथ अफ्रीका दौरे पर अपना जलवा दिखाएंगी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने उन्हें बधाई दी है।

ग्वालियर की लाड़ली बेटी अनुष्का शर्मा ने क्रिकेट की दुनिया में नया इतिहास रच दिया है। उनकी मेहनत रंग लाई और अब उनका चयन भारतीय महिला टी-20 टीम में हो गया है।



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर एयरपोर्ट पर अनुष्का को सम्मानित किया। अनुष्का जल्द ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज में मैदान पर उतरेंगी।



घर की छत से शुरू हुआ उनका ये सफर आज टीम इंडिया की मुख्य टीम तक पहुंच गया है। ये अचीवमेंट न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरव का पल है।



Gwaliors Anushka Sharma Selected for India Womens T20 Series vs South Africa


सीएम मोहन यादव ने किया सम्मान

सीएम मोहन यादव ने अनुष्का को बधाई दी है। उन्होंने ग्वालियर एयरपोर्ट पर अनुष्का से मुलाकात की। सीएम ने अनुष्का को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।



इस दौरान अनुष्का के पिता बृजमोहन शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ी का हौसला और उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियां नाम रोशन कर रही हैं।



अनुष्का शर्मा को पहली बार मिली टीम इंडिया में जगह, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में साउथ अफ्रीका में खे


ऑलराउंडर अनुष्का का शानदार प्रेजेंटेशन

किक्रेटर अनुष्का शर्मा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बहुत ही बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। वे बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में माहिर हैं। वे महिला प्रीमियर लीग (WPL) में भी खेल चुकी हैं।



गुजरात जायंट्स ने उन्हें 45 लाख रुपए में खरीदा था। डब्ल्यूपीएल में उनके प्रदर्शन की काफी तारीफ हुई थी। वे टीम को बेहतरीन बैलेंस प्रोवाइड करने में माहिर हैं। उनकी कड़ी मेहनत ने आज उन्हें यहां तक पहुंचाया है।



Gwaliors Anushka Sharma Selected for India Womens T20 Series vs South Africa


घर की छत से टीम इंडिया तक का सफर

अनुष्का शर्मा के क्रिकेट का सफर घर की छत से शुरू हुआ। उनके बड़े भाई आयुष ने उनकी प्रतिभा को पहचाना था। साल 2010 में दोनों भाई-बहन छत पर खेलते थे।



पिता बृजमोहन शर्मा ने बेटी का पूरा साथ दिया। शुरुआत में अनुष्का लड़कों के साथ क्रिकेट खेलती थीं। वह कैंप में इकलौती लड़की होकर भी शानदार खेलती थीं। उनके संघर्ष की कहानी अब सबको प्रेरित कर रही है।



अनुष्का को खाने में पनीर और दही बहुत पसंद है। वह साउथ इंडियन खाने की भी बहुत शौकीन हैं। उन्हें पंजाबी गाने और भजन सुनना अच्छा लगता है।



ग्वालियर आने पर वह संकट मोचन मंदिर जरूर जाती हैं। वहां वे हनुमान चालीसा का पाठ भी करती हैं। वे अपने खेल के प्रति बहुत ही अनुशासित हैं। भाई की शादी के तुरंत बाद वे ट्रेनिंग पर लौट गईं।



भारत vs दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज शेड्यूल

  • भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले होंगे।
  • पहला टी-20 मैच 17 अप्रैल को डरबन में होगा।
  • दूसरा मुकाबला 19 अप्रैल को उसी मैदान पर होगा।
  • तीसरा मैच 22 अप्रैल को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा।
  • चौथा टी-20 मैच 25 अप्रैल को आयोजित होगा।
  • सीरीज का आखिरी मैच 27 अप्रैल को बेनोनी में होगा।
  • अनुष्का इन सभी मैचों के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...



MP Board 5th, 8th Result 2026 : आज जारी होगा एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक



धर्म बदला तो खत्म होगा SC/ST का दर्जा, ईसाई धर्म अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ



एमपी में पेट्रोल-डीजल की किल्लत नहीं, अफवाहों से पंपों पर बढ़ी भीड़, प्रशासन ने स्पष्ट की स्थिति



एमपी कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी बोले- राहुल गांधी लगातार समझा रहे हैं, लेकिन हम समझ नहीं रहे, इसलिए विपक्ष में हैं



Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • ग्वालियर
  • अनुष्का शर्मा
  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम
  • किक्रेटर अनुष्का शर्मा