ग्वालियर-चंबल के लिए बड़ी सौगात, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नेशनल हाइवे के चौड़ीकरण को दी मंजूरी
ग्वालियर-चंबल अंचल के लोगों को एक बड़ी सुविधा मिली है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari)ने नेशनल हाइवे 719 (National Highway 719) के चौड़ीकरण को मंजूरी दे दी है। इससे ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में यात्रा करना अधिक सुरक्षित और सुगम होगा। वर्तमान में, यह हाईवे केवल दो लेन का है। इसके चलते कई बार सड़क दुर्घटनाएं होती रही हैं। अब इस सड़क को चार लेन में परिवर्तित किया जाएगा। इससे यात्रियों को अधिक सुविधाएं मिलेंगी और दुर्घटनाओं की संख्या में भी कमी आएगी।
ये खबर भी पढ़िए...झाबुआ में बड़ा सड़क हादसा, सीमेंट से भरा ट्राला वैन पर पलटा, मौके पर 9 की मौत
गडकरी ने चौड़ीकरण को दी मंजूरी
ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश में बिछेगा सड़कों का जाल, 30 हजार KM नई सड़कें बनवाएगी सरकार
NH-719 हाईवे के चौड़ीकरण की खबर पर एक नजर
|
ये खबर भी पढ़िए...जबलपुर में फ्लाईओवर का लोकार्पणः गडकरी का ऐलान- प्रदेश को मिलेगा ग्रीनफील्ड हाईवे और टाइगर रिजर्व कॉरिडोर
लोग कर रहे थे चौड़ीकरण की मांग
NH-719 का चौड़ीकरण को लेकर वर्षों से ग्वालियर-चंबल अंचल के लोगों की बड़ी मांग थी। यह सड़क संकरी होने के कारण रोजाना दुर्घटनाओं का शिकार होती रही है। सड़क की चौड़ाई न होने के कारण यातायात में भी परेशानी होती है। क्षेत्रीय नेताओं और नागरिकों ने लगातार इस सड़क को चौड़ा करने की मांग की थी। अब इस पर कार्य शुरू होने जा रहा है।
ये खबर भी पढ़िए...सड़क नहीं, सुरक्षा नहीं! शहडोल के बच्चे जान जोखिम में डाल स्कूल जाने को मजबूर
सिंधिया ने गडकरी से की थी मुलाकात
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने NH 719 के मामले में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और हाईवे को चौड़ा करने का निवेदन किया। इसे गडकरी ने तुरंत स्वीकार कर लिया। सिंधिया के साथ प्रतिनिधिमंडल में सांसद संध्या राय और भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया भी शामिल थे। इन प्रतिनिधियों ने इस मुद्दे को केंद्र सरकार तक पहुंचाया और सकारात्मक परिणाम मिला।