झाबुआ में बड़ा सड़क हादसा, सीमेंट से भरा ट्राला वैन पर पलटा, मौके पर 9 की मौत

Sourabh Bhatnagar | Jun 04, 2025, 09:59 IST
Share
jhabua-road-accident-madhya-pradesh
jhabua-road-accident-madhya-pradesh

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। वहीं प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है।

मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। सीमेंट से भरा ट्रॉला ओमनी वैन पर पलट गया, जिससे 9 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके अलावा, 5 साल के बच्चे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा जिले के भावपुरा गांव के पास स्थित कल्याणपुरा क्षेत्र में हुआ।

1be5a907-3e72-4208-88d2-0dcd58a6205c_1749009083528-128202

कैसे हुआ हादसा

image-2_1749010167-566734
image-2_1749010167-566734

जानकारी के अनुसार, सीमेंट से भरा ट्रॉला मेघनगर के पास पलट गया और ओमनी वैन पर गिर पड़ा। यह हादसा मंगलवार और बुधवार की रात लगभग 3 बजे हुआ। ट्रॉला चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया है। वैन में सवार सभी लोग मेघनगर तहसील के शिवगढ़ महुड़ा के निवासी थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद थांदला और मेघनगर पुलिस की टीम तुरंत एम्बुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंची। घायलों और मृतकों को थांदला सिविल अस्पताल और मेघनगर अस्पताल भेजा गया। हादसे में कार के पचखड़े उड़ गए।

परिवार शादी समारोह से लौट रहा था

जानकारी के अनुसार, कार सवार लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। वहीं, झाबुआ के एसपी पदम विलोचन शुक्ला ने इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया, मेघनगर के पास सीमेंट से भरा ट्रॉला पलटकर ओमनी वैन पर गिर गया। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हैं। यह घटना मंगलवार-बुधवार की रात लगभग 3 बजे हुई।

thesootr links

MP News | Road Accident | Jhabua

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • Road Accident
  • सड़क हादसा
  • Jhabua
  • झाबुआ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari