ग्वालियर में होटल बृजवासी के संचालक की गुंडागर्दी, एक समोसा मांगने पर बुजुर्ग ग्राहक के साथ की मारपीट

Sandeep Kumar | Jul 07, 2024, 13:53 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-07T135248.108
बुजुर्ग ने होटल संचालक से कहा कि वह उन्हें पैसे दे रहा है फिर एक समोसा क्यों नहीं दे देते। बस इसी बात पर होटल बृजवासी संचालक और वहां काम करने वाले अन्य युवकों ने बुजुर्ग के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

ग्वालियर में नाश्ता करने पहुंचे एक बुजुर्ग ग्राहक के साथ होटल संचालक के द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग ने दुकान पर जाकर एक समोसा मांगा था, जिसके बदले में उसको होटल संचालक ने बेरहमी से मारा।



यही नहीं जब होटल संचालक का मन नहीं भरा तो उसने और होटल पर काम करने वाले लड़के ने बुजुर्ग ग्राहक के साथ लोहे की रॉड से मारपीट की। पिटाई के बाद बुजुर्ग ग्राहक गंभीर रूप से घायल हो गया और वहीं होटल के बाहर बेसुध होकर गिर पड़ा। काफी देर तक होटल के बाहर वह तड़पता रहा।



ये खबर भी पढ़िए...उज्जैन को जल्द मिलेगी वंदे मेट्रो की सौगात, सीएम मोहन यादव का ऐलान



सड़क पर काफी देर तक पड़ा रहा युवक

उन्होंने लोहे की रॉड से बुजुर्ग पर हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश होकर होटल के बाहर गिर पड़ा। बुजुर्ग काफी देर तक होटल के बाहर रोड पर गिरकर तड़पता रहा।



वहां मौजूद लोगों ने जब होटल संचालक से इस बात का विरोध जताया तो होटल बृजवासी संचालक और उसके स्टाफ ने वहां मौजूद लोगों के साथ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की। इस बीच किसी ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी।



ये खबर भी पढ़िए...



ऐसे हुआ था विवाद

दरअसल ये पूरा मामला ग्वालियर शहर के पड़ाव थाना इलाके के रेलवे स्टेशन बजरिया का है। यहां बृजवासी होटल नाम से एक दुकान है, जहां पर बुजुर्ग नाश्ता करने पहुंचा। बुजुर्ग ने होटल संचालक से नाश्ता करने के लिए एक समोसा मांगा, जिस पर होटल संचालक ने पहले तो बुजुर्ग को गाली देते हुए कहा कि हम एक समोसा नहीं बेचते।



बुजुर्ग ने होटल संचालक से कहा कि वह उन्हें पैसे दे रहा है फिर एक समोसा क्यों नहीं दे देते। इस पर होटल बृजवासी संचालक ने बुजुर्ग ग्राहक से छुट्टे पैसे मांगे। ग्राहक ने कहा कि उसके पास छुट्टे पैसे नहीं है और बस इसी बात पर होटल बृजवासी संचालक और वहां काम करने वाले अन्य युवकों ने बुजुर्ग के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



sandeep mishr




Tags:
  • ग्वालियर में बुजुर्ग ग्राहक के साथ मारपीट
  • दुकानदार ने की मारपीट
  • एक समोसे के लिए मारपीट
  • होटल बृजवासी संचालक
  • ग्वालियर में दुकानदार की गुंडागर्दी
  • होटल बृजवासी संचालक की गुंडागर्दी