Accident : छत पर खेल रही बच्ची को आंधी उड़ा ले गई, जानिए कैसे हुआ हादसा
ग्वालियर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। तेज हवा के झौंके के कारण छत पर खेल रही मासूम बच्ची की जान चली गई। बच्चे छत पर खेल रहे थे उस दौरान हवा का तेज झोंका आया। बच्ची का नाम दृष्टि है जो दरवाजे के पास खेल रही थी। हवा के दवाब से दरवाजा तेजी से बंद हुआ दृष्टि उसका धक्का सहन नहीं कर पाई और तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई।
क्या है पूरा मामला
मामला ग्वालियर के दीनदयाल नगर का है नीलेश जाट की तीन वर्षीय बेटी दृष्टि के लिए हवा का तेज झोंका मौत बन गया। नीलेश मूलत भिंड के रहने वाले हैं। बच्चों को पढ़ाने के मकसद से एक साल पहले परिवार सहित वो यहां आए थे। ई रिक्शा चलाकर गुजर करते हैं। उनकी बेटी हम उम्र बच्चों के साथ छत पर खेलने गई थी। जहां पर तेज हवा से वह तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरी। उसके सिर और पूरे शरीर में गहरी चोट आईं। परिवार के लोग उसे नाजुक हालत में लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां उसे बचाने की तमाम कोशिश नाकाम रहीं। उस मासूम ने दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़िए...
Share Market : सेंसेक्स 1700 पॉइंट उछला, रिकॉर्ड 76,795 पर पहुंचा, आईटी और ऑटो शेयरों में तेजी
यहां जानें पूरा मामला
पुलिस ने बताया दीनदयाल नगर में नीलेश का परिवार तीन मंजिला मकान में रहता है। इस घर में और भी किराएदार हैं। मकान की छत पर जाने वाला दरवाजा आमतौर पर बंद रहता है। दो दिन पहले मकान में रहने वाला कोई सदस्य छत पर कपड़े डालने गया होगा तब दरवाजा खुला रह गया। दृष्टि बड़े भाई और हम उम्र बच्चों के साथ खेलने छत पर चली गई।
छज्जे पर नहीं थी ग्रिल
बच्चे छत पर खेल रहे थे उस दौरान हवा का तेज झोंका आया। दृष्टि दरवाजे के पास खेल रही थी। हवा के दवाब से दरवाजा तेजी से बंद हुआ दृष्टि उसका धक्का सहन नहीं कर पाई। छज्जे पर ग्रिल नही लगी है तो तीसरी मंजिल से नीचे गिरी।
दो महीने पहले मनाया था जन्मदिन
दो महीने पहले 20 अप्रैल को परिवार ने दृष्टि का जन्मदिन मनाया था। उसमें हमउम्र दोस्तों के साथ दृष्टि ने जमकर मौज की थी। अब परिजन उसे स्कूल भेजने की तैयारी में थे। लेकिन दर्दनाक हादसे ने मासूम की जान ले ली।
इनका कहना है बच्ची हमउम्र बच्चों के साथ छत पर खेल रही थी। हवा का तेज झोंका सहन नहीं कर पाई। तीसरी मंजिल ने नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। घटना की जांच की जा रही है।
वीडियो देखें...
https://www.youtube.com/watch?v=JrdG-cipCgo
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक