Share Market : सेंसेक्स 1700 पॉइंट उछला, रिकॉर्ड 76,795 पर पहुंचा, आईटी और ऑटो शेयरों में तेजी

Aparajita Priyadarshini | Jun 07, 2024, 15:58 IST
Share
HJHJG
HJHJG

सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में तेजी है। आज सबसे ज्यादा तेजी आईटी और ऑटो शेयरों में है। M&M का शेयर सबसे ज्यादा 6% चढ़ा है।टाटा स्टील, इंफोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 4% से ज्यादा चढ़े हैं।

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 7 जून को सेंसेक्स 76,795 के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। हालांकि, बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 1,618 अंक की बढ़त के साथ 76,693 पर बंद हुआ।

वहीं, निफ्टी में भी कारोबार के दौरान करीब 500 अंकों की बढ़त देखने को मिली और ये 23,320 के स्तर पर पहुंचा। बाद में बाजार बंद होने पर निफ्टी 468 अंक की बढ़त के साथ 23,290 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में तेजी है। आज सबसे ज्यादा तेजी आईटी और ऑटो शेयरों में है। M&M का शेयर सबसे ज्यादा 6% चढ़ा है। वहीं आईटी कंपनी विप्रो और टेक महिंद्रा में करीब 5% की तेजी है। टाटा स्टील, इंफोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 4% से ज्यादा चढ़े हैं।

ये भी पढ़ें...

उज्जैन सिंहस्थ में इस बार क्या होने वाला है खास, 3 साल पहले से ही तैयारियां शुरू



रिजर्व बैंक ने GDP अनुमान बढ़ाया, बाजार चढ़ा


RBI ने वित्त वर्ष 2024-2025 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान 7% से बढ़ाकर 7.2% कर दिया है। वहीं महंगाई अनुमान को 4.5% पर बरकरार रखा है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास की इस घोषणा के बाद बाजार में तेजी है।

तेलुगु देशम पार्टी से जुड़े शेयर 34% से ज्यादा चढ़े

तेलुगु देशम पार्टी से जुड़ी दो कंपनियों के शेयर हेरिटेज फूड्स और अमारा राजा पिछले तीन दिनों में 34% से ज्यादा बढ़ चुके हैं। आज हेरिटेज फूड्स का शेयर 4.47% की तेजी के साथ 628 रुपए पर पहुंच गया। वहीं अमारा राजा एनर्जी के शेयर में भी 4.98% की तेजी है।

अमारा राजा के MD जय देव गल्ला पार्टी के पूर्व सांसद हैं, जबकि हेरिटेज फूड्स के प्रमोटर पार्टी प्रमुख चंद्र बाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश हैं। हेरिटेज ग्रुप की स्थापना 1992 में चंद्रबाबू नायडू ने की थी। ये कंपनी डेयरी, रिटेल और एग्री सेगमेंट में काम करती है।

तेलुगु देशम पार्टी ने विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की है। वहीं ये पार्टी NDA का हिस्सा है। केंद्र की नई सरकार के गठन में इस पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका है। लोकसभा चुनाव में तेलुगु देशम पार्टी ने 16 सीटें हासिल की है।

सपाट बंद हुए अमेरिकी बाजार


गुरुवार को अमेरिकी मार्केट में फ्लैट कारोबार देखने को मिला। डाओ जोन्स 79 अंक चढ़कर 38,886 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक 14 अंक गिरकर 17,173 के स्तर पर और S&P 500 इंडेक्स 1 अंक गिरकर 5,352 के स्तर पर बंद हुआ।

कल FIIs ने ₹6,868 करोड़ की बिकवाली की

फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने गुरुवार को भी अपनी बिकवाली जारी रखी। NSE पर उपलब्ध प्रोविजनल डेटा के अनुसार FIIs ने ₹6,867.72 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने ₹3,718.38 करोड़ के शेयर खरीदे।

कल बाजार में रही थी बढ़त


इससे पहले कल यानी 6 जून को सेंसेक्स 692 अंक की तेजी के साथ 75,074 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 201 अंक की बढ़त रही। ये 22,821 के स्तर पर बंद हुआ था। मिडकैप इंडेक्स में 2.28% और स्मॉलकैप इंडेक्स में 3.06% की तेजी रही।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में बढ़त और 7 में गिरावट रही। वहीं, टेक, सरकारी बैंक और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। टेक महिंद्रा का शेयर टॉप गेनर रहा, यह 4.43 % चढ़कर 1,323 रुपए पर बंद हुआ। अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए थे। SHARE MARKET NEWS | sensex | सेंसेक्स में उछाल

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • sensex
  • सेंसेक्स में उछाल
  • SHARE MARKET NEWS
  • सबसे ज्यादा तेजी आईटी और ऑटो शेयरों
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं