ग्वालियर के नगर द्वार का नाम गुरु हरगोबिंद सिंह के नाम पर रखा जाएगा, CM मोहन ने की घोषणा

Siddhi Tamrakar | Feb 14, 2025, 14:29 IST
guru hargobind singh cm mohan yadav
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर के पुरानी छावनी क्षेत्र में बनने वाले नगर द्वार का नाम गुरु हरगोबिंद सिंह के सम्मान में 'दाता बंदी छोड़ द्वार' रखने की घोषणा की है।

ग्वालियर के पुरानी छावनी क्षेत्र में बनने वाले नगर द्वार का नाम सिख धर्म के छठे गुरु, गुरु हरगोबिंद सिंह के सम्मान में 'दाता बंदी छोड़ द्वार' रखा जाएगा। यह घोषणा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की है। सीएम ने इस दौरान कहा कि ग्वालियर और चंबल संभाग का सिख समुदाय के साथ एक गहरा संबंध रहा है और गुरु हरगोबिंद सिंह का साहस और बलिदान हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस नामकरण से न केवल सिख समुदाय का गौरव बढ़ेगा, बल्कि यह क्षेत्र के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को भी संरक्षित करेगा।



खबर यह भी- ऐतिहासिक कार्य: मोहन सरकार ने श्रमिकों को राहत के साथ दी सौगातें



खबर यह भी- CM मोहन बोले- BJP सरकार देगी 27% OBC आरक्षण, AG जल्द सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में लगाएं आवेदन



सिख समाज ने जताया आभार

इस पर बीजेपी नेता नरेंद्र सलूजा ने सोशल मीडिया पर लिखा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा की गई इस घोषणा पर सिख समाज ने आभार व्यक्त किया है। यह फैसला सिख गुरुओं और साहिबजादों की यादों को हमेशा के लिए संजोने की दिशा में एक बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री के इस कदम के बाद, देश और राज्य के सिख समाज ने उनके नेतृत्व की तारीफ की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किए गए कामों से सिख समाज को गर्व और सम्मान महसूस हो रहा है।



खबर यह भी- सीएम मोहन यादव ने की अपील, अवाडा ग्रुप एमपी में करेगा 50 हजार करोड़ का निवेश



खबर यह भी- फार्मा हब: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में फार्मा सेक्टर को प्रमोट करेगी मोहन सरकार



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें



Tags:
  • MP News
  • ग्वालियर न्यूज
  • Mohan Yadav
  • मध्य प्रदेश
  • नरेंद्र सलूजा
  • थाना पुरानी छावनी
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • गुरु हरगोबिंद सिंह
  • सिख समुदाय
  • दाता बंदी छोड़